Indian pharmaceutical sector: दरअसल, डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि दुनिया में सबसे कम रेट की दवाओं के ज्यादा दाम अब अमेरिका नहीं देगा. इस पर ट्रंप ने कहा कि सभी को सबसे पसंदीदा देशों वाली कीमत मिलेगी. ट्रंप ने ये घोषणा स्वास्थ्य क्षेत्र और कई अंतरराष्ट्रीय दवा कंपनियों के सीनियर ऑफिसर की मौजूदगी में कही है. इसके पीछे ट्रंप ने कारण बताते हुए कहा कि पिछले कई वर्षों से अमेरिकी के लोगों को दुनिया में सबसे महंगी दवाएं खरीदने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है.
अमेरिका में सस्ती दवाएं
अब इसको लेकर ट्रंप ने दवा कंपनियों की तरफ से कई प्रमुख दवाओं की कीमतों में बड़ी कटौती पर सहमति जताने का दावा किया है. ट्रंप के अनुसार कई दवाओं के रेट में तीन सौ से लेकर सात सौ प्रतिशत तक की कटौती की जाएगी. इसके लिए डोनाल्ड ट्रंप ने विदेशी सरकारों पर दवाओं की कीमतें कम करने का दबाव बनाने के लिए टैरिफ का इस्तेमाल करने की बात भी कही है. इसके चलते उन्होंने दावा किया कि अमेरिका में जल्द ही विकसित देशों की सबसे सस्ती दवाइयां होंगी. जो दुनिया में कहीं भी मिलने वाली सबसे सस्ती कीमत होगी.
भारत पर पड़ेगा असर
हालांकि, ट्रंप ने इस अमेरिका के दवा निर्माण से भी जोड़ा और कहा कि यहां बड़ी कंपनियां आकर कारखाने लगा रही हैं. लेकिन ट्रंप की इस घोषणा से भारत पर असर पड़ सकता है.क्योंकि जेनेरिक दवाओं के एक बड़े उत्पादक के तौर पर भारत दुनिया और अमेरिका में कम कीमत पर दवाओं की आपूर्ति करने वाले प्रमुख देशों में शामिल है. इसमें वो दवाएं भी शामिल हैं जो लंबे समय तक चलने वाली बीमारियों के लिए इस्तेमाल होती हैं और भारत अमेरिका के लिए एक प्रमुख सप्लायर की भूमिका निभाता रहा है.
क्यों पड़ेगा असर?
माना जाता है कि भारत में दवाओं की कीमतें दुनिया में सबसे कम है. जिसके चलते अमेरिका की तरफ से अंतरराष्ट्रीय लेवल पर दवाओं की कीमत तय करने की पहल पर भारत के फार्मास्युटिकल एक्सपोर्टर्स करीबी नजर रखते हैं, क्योंकि भारत अमेरिकी बाजार के दवा उद्योग के लिए काफी अहम है. वहीं अमेरिका में दवाओं की बड़ी कीमतों को लेकर काफी समय से विवाद चलता आ रहा है. जिसको लेकर दवा कंपनियां का कहना है कि वो ऊंचे दाम इसलिए रखती हैं ताकि उस पैसे का रिसर्च के लिए इस्तेमाल किया जा सके. तो दूसरी तरफ लोगों की जेब पर इसका असर पड़ता है.
इनपुट –आईएएनएस
यह भी पढ़ें: बांग्लादेश का हाल-बेहाल, उस्मान हादी के जनाजे में लगे भारत विरोधी नारे… संसद में घुसे प्रदर्शनकारियों ने मचाया बवाल
