Is Bangladesh Erasing Its Secular Heritage: जिस देश की सरकार कट्टरपंथी हादी के भारत विरोधी ख्वाब को पूरा करने की कसम खा रही है. उस देश के DNA में कट्टरता की मात्रा कितनी अधिक होगी..ये आप आसानी से समझ सकते हैं. शनिवार को भारत के टुकड़े करने की गीदड़भभकी देने वाले कट्टरपंथी हादी को दफनाया गया. हादी की कब्र तो खुद गई लेकिन बांग्लादेश में हिंसा नहीं रुकी. शनिवार को भी बांग्लादेश..हिंदुस्तान और हिंदुओं के खिलाफ नफरत की आग से जलता रहा. लाखों की भीड़ संसद भवन में घुस गई और भारत विरोधी नारे लगाए. 

मुनीर के प्लान का पहला राउंड हो गया पूरा

कट्टरता के वायरस से संक्रमित बांग्लादेश ने अब कट्टरपंथी उस्मान हादी को अपना राष्ट्रपिता और पाकिस्तान की आतंकी सेना के चीफ आसिम मुनीर को अपना गॉड फादर बनाने की तैयारी शुरू कर दी है. इस जनाजे में​ हिस्सा लेने के लिए बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के प्रमुख सलाहकार मोहम्मद यूनुस समेत पूरी कैबिनेट पहुंची. इन लोगों ने उस्मान हादी के जनाजे को राजनीतिक प्लेटफॉर्म बना दिया. 

Add Zee News as a Preferred Source

हादी को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई देकर आज बांग्लादेश के कट्टरपंथियों ने कैसे आसिम मुनीर के प्लान का एक चरण पूरा कर दिया. इस प्लान के दूसरे चरण में बांग्लादेश के अंदर मजबूत हो रही कट्टरपंथी ताकतें हिंदुओं का नरसंहार कर सकती हैं. वे बांग्लादेश को भारत विरोधी साजिशों का सबसे बड़ा अड्डा बना सकती हैं. 

आज ढाका के माणिक मिया एवेन्यू में नमाज-ए-जनाजा आयोजित किया गया. ये अपने आप में एक मजाक से कम नहीं था. असल में बांग्लादेश के राष्ट्रीय संसद भवन के ठीक सामने मौजूद इस ऐतिहासिक सड़क का नाम बांग्लादेश के प्रसिद्ध पत्रकार और राजनीतिज्ञ तफज्जुल हुसैन ‘माणिक मिया’ के नाम पर रखा गया है. जो प्रतिष्ठित अखबार ‘द डेली इत्तेफाक’ के संपादक थे.

भीड़ ने संसद भवन में मचाई तोड़फोड़

माणिक मिया ने बांग्लादेश के मुक्ति संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी. वहीं बांग्लादेश के महान पत्रकार के नाम वाली सड़क पर लोग बांग्लादेश के दो बड़े अखबारों का आ​फिस जलाकर उस्मान हादी को श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे. ये पूरा आयोजन बांग्लादेश की सरकार के समर्थन से हो रहा था. इसलिए इसमें सरकारी अमले के साथ बहुत भारी भीड़ भी इकट्ठी हुई.. 

एक तरफ हादी को सुपुर्द ए खास किया जा रहा था. दूसरी तरफ ढाका के चौराहों पर भी उन्मादी मजहबी नारे लग रहे थे. इस कट्टरपंथी भीड़ का असली रंग तो नमाज ए जनाजा खत्म होने के बाद दिखा. युनूस ने लाखों लोगों को इकट्ठा तो कर लिया लेकिन इस भीड़ को ना तो यूनुस की पुलिस संभाल पाई ना सेना. 

नमाज ए जनाजा खत्म हुआ और ये भीड़ पुलिस का घेरा तोड़कर संसद भवन की तरफ कूच कर गई. कट्टरपंथियों की ये भीड़ बांग्लादेश में शरीया कानून लागू करने के नारे लगा रही थी. हादी समर्थकों की इस भीड़ ने संसद में तोड़फोड़ और लूटपाट भी की है. हालात बता रहे हैं कि आने वाले वक्त में बांग्लादेश में कट्टरपंथियों की यही भीड़ राज करने वाली है. 

हादी का सपना पूरा करेंगे- मोहम्मद यूनुस

बांग्लादेश में ये सब कुछ पूरे प्लान के साथ हो रहा है. इस आयोजन के जरिए भी बांग्लादेश को स्वतंत्र करवाने वाली पार्टी आवामी लीग के विरोधी और भारत को तोड़ने का सपना देखने वाले कट्टरपंथी उस्मान हादी को एक प्रतीक के तौर पर स्थापित करने की कोशिश की गई. जिसके नाम का इस्तेमाल बाद में भारत विरोध के लिए किया जा सके. इस आयोजन की अगुवाई खुद बांग्लादेश सरकार के मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस ने की.

मोहम्मद यूनुस अब बांग्लादेश में उस्मान हादी के सपने को पूरा करेंगे. उस्मान हादी के दो सबसे बड़े सपने थे. पहला बांग्लादेश की सेक्युलर पार्टी आवामी लीग को पूरी तरह खत्म करना और दूसरा भारत को तोड़ना. हादी ने ही वो नक्शा जारी किया था. जिसमें भारत के 7 पूर्वोत्तर राज्यों को बांग्लादेश का हिस्सा दिखाया गया था. यानी हादी इन्हें भारत से अलग करना चाहता था.

वैसे भारत को तोड़ने का सपना तो मोहम्मद युनूस और उनका बॉस आसिम मुनीर अपनी आखिरी सांस तक पूरा नहीं कर पाएंगे.लेकिन आवामी लीग की विरासत को खत्म करने का काम बांग्लादेश में शुरू हो गया है. अब बांग्लादेश में हादी को राष्ट्रपिता बनाने की तैयारी की जा रही है. यानी अब बांग्लादेश के असली राष्ट्रपिता मुजीबुर्ररहमान जिनसे ये दर्जा मुनीर की सरकार पहले ही छीन चुकी है. उनकी जगह हादी को देने की तैयारी की जा रही है. आज आपको यूनुस की इस योजना के बारे में भी जानना चाहिए.

हादी को राष्ट्रपिता बनाने की हो रही कोशिश

उस्मान हादी को बांग्लादेश का राष्ट्रपिता बनाने के पहले चरण में कट्टरपंथियों ने ढाका यूनिवर्सिटी के शेख मुजीबुर रहमान हॉल का नाम बदलकर शहीद उस्मान हादी हॉल रखने की मांग की है. जिस व्यक्ति ने यातनाएं सहकर 30 लाख बांग्लादेशियों की हत्या करने वाले पाकिस्तान के जुल्मों से लड़कर अपनी जान दांव पर लगाकर बांग्लादेश की आजादी हासिल की.

अब उसका नाम मिटाकर बांग्लादेश में कट्टरपंथ का बीज बोने वाले एक अराजक व्यक्ति उस्मान हादी के नाम पर रखने की बात की जा रही है. हो सकता है हादी का सपना पूरा करने का वादा कर चुके मोहम्मद यूनुस भविष्य में इस प्रस्ताव को स्वीकार भी कर लें. लेकिन ग्राउंड जीरो पर हादी समर्थकों ने ये काम पहले ही कर डाला है.

एक दिन पहले ही हादी समर्थकों ने ढाका यूनिवर्सिटी के हॉल गेट पर शहीद उस्मान हादी हॉल का बैनर लगा दिया. यानी इसका नाम बदल दिया. मीडिया के सामने तर्क ये दिया गया कि उस्मान हादी भारतीय आक्रामकता के खिलाफ लड़ते हुए शहीद हुआ है और उनके हत्यारे इस वक्त भारत में छिपे हैं. 

नजरूल इस्लाम के पास में किया गया दफन

हालांकि ये पूरी तरह से बेबुनियाद आरोप हैं.जिनका कोई सबूत मौजूद नहीं. हादी समर्थकों ने बांग्लादेश के असली राष्ट्रपिता शेख मुजीबुर रहमान को हादी को मारने वाली ताकतों का जनक बताया और हॉल को उनके नाम के बजाय हादी के नाम पर करने की मांग की.   

यानि बांग्लादेश की ढाका यूनिवर्सिटी में कट्टर इस्लामिक छात्रों ने उस्मान हादी को राष्ट्रपिता मान लिया है. यूनुस भी ऐसा कर दें तो बहुत ताज्जुब नहीं होना चाहिए. इसकी वजह ये है कि जून 2025 में कानून में संशोधन करके यूनुस सरकार ने शेख मुजीबुर्रहमान से राष्ट्रपिता का दर्जा छीन लिया था. अब सरकार के दस्तावेजों में उनको सिर्फ दिवंगत राजनेता कहा जा रहा है. 

वैसे हादी समर्थकों का तुष्टिकरण करने के लिए बांग्लादेश में आज मुल्क की संस्कृति का एक और अपमान किया गया. कट्टरपंथी उस्मान हादी को बांग्लादेश के राष्ट्रकवि कहे जाने वाले कवि काजी नजरुल इस्लाम के पास दफन किया गया. काजी नजरुल इस्लाम को ‘विद्रोही कवि’ कहा जाता है, लेकिन उनका विद्रोह किसी एक धर्म या संप्रदाय के पक्ष में नहीं, बल्कि अन्याय और कट्टरता के खिलाफ था. जबकि शरीफ उस्मान हादी की विचारधारा इस्लामी राष्ट्रवाद पर आधारित थी. हादी बांग्लादेश की पहचान एक कट्टर इस्लामी मुल्क के तौर पर देखना चाहता था.

दोनों के बीच का अंतर जानें

नजरुल ने अपनी रचनाओं में ‘इस्लामी गजल’ और ‘हिंदू भजन’ दोनों को समान प्राथमिकता दी. उन्होंने हिंदू मुसलमान को एक ही डाली के दो फूल बताया. जबकी हादी  उस ‘धर्मनिरपेक्षता’ का विरोधी था . जो अवामी लीग सरकार के दौरान देश में लागू थी.

नजरुल ने जीवन भर कट्टरता और संकीर्णता के खिलाफ लिखा. इसीलिए लोगों का कहना है कि हादी जैसे व्यक्ति को, जिसकी पहचान अक्सर कट्टरपंथी छात्र आंदोलनों से जुड़ी रही, नजरुल के बगल में जगह देना नजरुल की ‘धर्मनिरपेक्ष और उदार’ विरासत का अपमान है.

यानी वैचारिक धरातल पर नजरूल और हादी  में जमीन-आसमान का अंतर है. उस्मान हादी को बांग्लादेश में मौत के बाद आज इसलिए राजकीय सम्मान मिला क्योंकि उसकी पहचान एक कट्टरपंथी ‘इस्लामी’ की है . इस विचारधारा का काजी नजरुल इस्लाम ने हमेशा विरोध किया. लेकिन इसके वावजूद उस्मान हाजी की कब्र नजरुल इस्लाम के बगल में बना दी गई  तो इसे कट्टर होते बांग्लादेश का प्रतीक कहा जा रहा है.