America News: अमेरिका की ब्राउन यूनिवर्सिटी में हुई गोलीबारी ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया था. एग्जाम के दौरान हुई अंधाधुंध फायरिंग से छात्रों में दहशत फैल गई थी. जिसके बाद यूनिवर्सिटी को खाली कर दिया गया था, इस गोलीबारी में दो छात्रों की मौत हो गई थी जबकि कई लोग घायल हो गए थे, गोलीबारी के बाद हत्यारे ने आत्महत्या कर ली थी. अब शूटर को लेकर एक बड़ी खबर आई है, एक वक्त वो अच्छा खासा फिजिक्स का स्टूडेंट था लेकिन वो अपनी पढ़ाई बीच में छोड़कर पुर्तगाल चला गया था और वहां नौकरी करने लगा था. 

Add Zee News as a Preferred Source