News in Brief

New Zealand vs West Indies 3rd Test: न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के स्टार ओपनर इस वक्त धांसू फॉर्म में हैं. आईपीएल 2025 की नीलामी में अनसोल्ड रहने वाले इस खिलाड़ी ने वेस्टइंडीज के खिलाफ चल रही टेस्ट सीरीज में रनों की बारिश कर दी है. तीसरे टेस्ट की पहली पारी में दोहरा शतक ठोका और दूसरी पारी में भी शतक बना डाला. इस मैच में उन्होंने कुल 327 रन कूटे और 95 सालों का इतिहास बदलकर रख दिया. इस पारी के दम पर वो एक खास मामले में नंबर 1 बने हैं.

इन दिनों वेस्टइंडीज की टीम न्यूजीलैंड दौरे पर है. तीन टेस्ट मैचों की सीरीज का आखिरी मुकाबला माउंट मॉन्गनुई के बे ओवल में चल रहा है. इस मुकाबले में विंडीज के बॉलर्स को अगर किसी ने सबसे ज्यादा परेशान किया है तो वो कॉनवे ही हैं, उन्होंने पहली पारी में उन्होंने 367 गेंदों पर 227 रन बनाए थे, जिसमें 31 चौके शामिल थे. फिर दूसरी पारी में भी बल्ले से कमाल करते हुए 139 गेंदों प100 रनों की पारी खेली. इसमें र 3 छक्के और 8 चौके शामिल रहे.. पूरे मैच की बाउंड्री जोड़ ली जाएं तो 39 चौके और 3 छक्के होते हैं. दोनों पारियों के कुल 327 हैं. 

डेवोन कॉनवे ने कैसे बदला 95 सालों का इतिहास?

अब सवाल ये है कि आखिर डेवोन कॉनवे ने कैसे 95 साल का इतिहास बदल दिया तो जान लीजिए कि यह उनके टेस्ट करियर की 7वीं सेंचुरी है. इस मुकाबले में पहले दोहरा शतक और फिर शतक के दम पर कॉनवे ने एक अद्भुत रिकॉर्ड बनाया. वो 95 साल के इतिहास में न्यूजीलैंड के पहले क्रिकेटर बन गए हैं, जिन्होंने एक ही टेस्ट मैच में दोहरा शतक और शतक लगाने का कमाल किया है. इससे पहले कीवी टीम के लिए कोई भी ये चमत्कार जैसा कारनामा नहीं कर पाया था. वहीं पूरी दुनिया में वो ऐसा करने वाले 10वें बल्लेबाज हैं. उनसे पहले यह कारनामा डग वॉल्टर्स, सुनील गावस्कर, लॉरेंस रोव, ग्रेग चैपल, ग्राहम गूच, ब्रायन लारा, कुमार संगाकारा, मार्नस लाबुशेन और शुभमन गिल कर चुके हैं.

Add Zee News as a Preferred Source

इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर पहुंचे कॉनवे

बाएं हाथ के स्टार ओपनर डेवोन कॉनवे दोनों पारियों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले तीसरे कीवी बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने 327 रन किए. इस लिस्ट में नंबर एक पर स्टीफन फ्लेमिंग हैं, जिन्होंने साल 2003 में श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो टेस्ट में 343 रन बनाए थे, जबकि दूसरे नंबर पर मौजूद मार्टिन क्रो ने 1991 में श्रीलंका के खिलाफ वेलिंगटन टेस्ट में 329 रन बनाए थे.

मैच का लेखा-जोखा

मुकाबले पर कीवी टीम की पकड़ है. उसने विंडीज को 461 रनों का टारगेट सेट किया है. कीवी टीम ने पहली पारी में 575 रन बनाए थे, फिर विंडीज को 420 रनों पर समेट दिया था. दूसरी पारी में 2 विकेट खोकर 302 रन बनाए और पारी घोषित कर दी. अब वेस्टइंडीज 461 रनों के लक्ष्य का पीछा करने मैदान पर उतरी है. मैच का आज चौथा दिन है और तीसरा सेशन चल रहा है. 

ये भी पढ़ें: W,W,W,W,W: काव्या मारन के हाथ लगा हीरा, जिस पर खर्च किए 30,000,000, उसने मचा दिया कोहराम