News in Brief

India U19 vs Pakistan U19: पाकिस्तान के खिलाफ हुए अंडर-19 एशिया कप 2025 के फाइनल में भारत को शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा. रविवार को दुबई के आईसीसी अकादमी ग्राउंड पर खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान अंडर-19 टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 347 रनों का पहाड़ खड़ा किया था, जिसके जवाब में इंडिया अंडर-19 156 रनों पर ऑलआउट गो गई. भारत-पाक के बीच हुए इस फाइनल में मैदान पर काफी तनातनी हुई. इंडियन टीम के कप्तान आयुष म्हात्रे को आउट करने के बाद पाक गेंदबाज ने गाली-गलौच की.

दुबई में खेले गए फाइनल मैच में इंडिया अंडर-19 टीम ने शर्मनाक प्रदर्शन किया. 348 रनों का पीछा करते हुए पूरी टीम 156 रनों पर ढेर हो गई. भारतीय पारी के दौरान पाक खिलाड़ियों ने बदतमीजी की हद पार करते हुए आयुष म्हात्रे के साथ गाली-गलौच की. 14 वर्षीय युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी भी विरोधी टीम के इस रवैये से खुश नहीं दिखे और उन्होंने भी पाक गेंदबाज अली रजा के साथ जोरदार बहस की.

आयुष म्हात्रे को पाक गेंदबाज ने दी गाली!

Add Zee News as a Preferred Source

इंडिया अंडर-19 कप्तान आयुष म्हात्रे के साथ बीच मैदान पर पाकिस्तानी गेंदबाज अली रजा ने जो बर्ताव किया, उसे देखकर करोड़ों भारतीयों का खून खौल उठेगा. 348 रनों का पीछा करते हुए भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और कप्तान आयुष म्हात्रे सिर्फ 2 रन बनाकर आउट हो गए. आयुष का विकेट लेने के बाद अली रजा ने तेवर दिखाए और सरेआम गाली भी दी. ये बदतमीजी देखकर आयुष म्हात्रे भी गुस्से में लाल दिखे और ड्रेसिंग रूम जाने से पहले उन्होंने भी पाक खिलाड़ियों से कुछ कहा. मामला को बिगड़ते देख, अंपायर बीच में आए और खिलाड़ियों को शांत किया.

भारत-पाक मैच में जमकर हुआ बवाल

आयुष म्हात्रे के बाद पाकिस्तान खिलाड़ियों ने 14 वर्षीय स्टार बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को टारगेट किया. वैभव ने महज 10 गेंदों पर 26 रनों की तेज तर्रार पारी खेली और उस समय पाकिस्तान टीम के होश उड़े हुए थे, लेकिन जैसे ही सूर्यवंशी आउट हुए, पाकिस्तान अंडर-19 टीम ने अपने रंग दिखाए और मैदान पर बदतमीजी की. हालांकि, वैभव सूर्यवंशी ने भी करारा जवाब दिया. उनके और अली रजा के बीच जोरदार जुबानी जंग देखने को मिली.

फाइनल में छाए समीर मिन्हास

ACC मेंस अंडर-19 एशिया कप 2025 के फाइनल में पाकिस्तान के युवा ओपनर समीर मिन्हास ने महफिल लूट ली. अहम मुकाबले में समीर ने शानदार शतक जड़ा. उन्होंने 113 गेंदों पर 172 रनों की अद्भुत पारी खेली. उनके अलावा अहमद हुसैन ने भी 56 रनों का योगदान दिया. 348 रनों का पीछा करने उतरी इंडिया अंडर-19 टीम 156 रनों पर सिमट गई और पाकिस्तान ने 191 रनों से बड़ी जीत हासिल कर 12 साल के लंबे इंतजार के बाद मेंस अंडर-19 एशिया कप ट्रॉफी पर कब्जा जमाया. शानदार शतक जड़ने वाले समीर मिन्हास को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया. 

ये भी पढ़ें: तू मेरे जूते… पहली बार इतने गुस्से में दिखे वैभव सूर्यवंशी, पाकिस्तानी गेंदबाज को बीच मैदान दिखाई औकात! VIDEO