Russia Ukraine war: फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ बातचीत करने के लिए रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने हामी भर दी है. लेकिन इसके साथ-साथ रूसी राष्ट्रपति ने एक शर्त भी रख दी है. क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव के अनुसार दोनों देशों के राष्ट्रपति के बीच ये बातचीत तभी होगी, जब ये इज्जत और साफ मकसद के साथ हो. रूसी मीडिया के अनुसार इसके बारे में जानकारी देते हुए राष्ट्रपति मैक्रों ने कहा ‘कुछ देशों ने पहले ही रूस से संपर्क कर लिया है’. जिसके लिए यूरोपियन और यूक्रेनियन को बातचीत फिर से शुरू करने के लिए एक फ्रेमवर्क ढूंढना चाहिए. मैक्रों का मानना है कि पुतिन से बात करने से काम बन सकता है.क्योंकि बिना किसी फॉर्मेट के ईयू को आपस में बातचीत करने का जोखिम है, जबकि दूसरे नेगोशिएटर रूस से अकेले में बात करने जाते हैं और ये सही नहीं हैं.
पुतिन बातचीत को तैयार
पेसकोव ने इस बातचीत को लेकर बयान देते हुए कहा कि इस बातचीत का इस्तेमाल सिर्फ भाषण पढ़ने के लिए नहीं किया जाना चाहिए. इसके लिए जरूरी है कि दोनों नेता एक-दूसरे की बातों को समझने पर फोकस करें. क्रेमलिन प्रवक्ता के अनुसार पुतिन हमेशा अपनी बातों को डिटेल में ईमानदारी के साथ समझाने के लिए तैयार रहते हैं. रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने भी इस बातचीत को लेकर बयान दिया है. उनका कहना है कि राष्ट्रपति पुतिन बातचीत के लिए तैयार हैं, लेकिन वो सिर्फ शालीन लोगों के साथ बातचीत करना पसंद करते हैं, जो विनम्र हो.
यह भी पढ़ें: ‘1971 की हार का बदला लेना चाहता है PAK’, तुर्की के साथ मिल कर रहा साजिश, बोले अवामी लीग के पूर्व सांसद
यूरोपीय देशों में मतभेद
वहीं यूरोपीय देशों की तरफ से यूक्रेन को बिना ब्याज के 90 बिलियन यूरो यानी 105 बिलियन डॉलर का कर्ज देने को मंजूरी दी गई है. हालांकि, कई यूरोपीय देशों की तरफ से अभी इसी कर्ज पर सहमति नहीं दी है. तो वहीं अंदरूनी मतभेदों के कारण यूक्रेन की मदद के लिए फ्रीज किए गए रूसी एसेट्स का इस्तेमाल करने पर सहमति नहीं बन पाई है. व्लादिमीर पुतिन ने फ्रीज किए गए रूसी संपत्ति के इस्तेमाल को लूट करार दिया. उन्होंने इसके लिए यूरोपीय देशों की तीखी आलोचना भी की है. पुतिन और मैक्रों के बीच आखिरी बार जुलाई 2025 में एक फोन कॉल के जरिए बातचीत हुई थी. जो दोनों नेताओं के बीच 2022 में रूस के यूक्रेन पर हमलों के बाद पहली बार था.
इनपुट –आईएएनएस
