News in Brief

Shardul Thakur became father: भारतीय क्रिकेट टीम से बाहर चल रहे ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर के घर खुशियां आई हैं. शार्दुल पहली बार पिता बने हैं. पत्नी मिताली पारुलकर ने बेटे को जन्म दिया है. शार्दुल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पोस्ट पर फैंस के साथ ये खुशखबरी शेयर की है. शार्दुल या उनकी पत्नी ने प्रेग्नेंसी को लेकर कोई सार्वजनिक पोस्ट नहीं किया था. इसलिए उनके फैंस के लिए भी यह न्यूज एक सरप्राइज रही.

बेटे के जन्म से जुड़ी पोस्ट शेयर करते हुए शार्दुल ने खास पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने लिखा कि ‘खामोशी, भरोसे और अथाह प्यार में छिपा हमारा छोटा सा राज आखिरकार सामने आ गया है. स्वागत है, हमारे प्यारे बेटे. वह सपना जिसे हमने 9 खूबसूरत महीनों तक दिल में संजोकर रखा.’ शार्दुल की इस पोस्ट को फैंस खूब लाइक कर रहे हैं. क्रिकेट जगत से उन्हें बधाइयां मिल रही हैं.

दाएं हाथ के शार्दुल ठाकुर पिछले करीब 5 महीनों से टीम इंडिया से बाहर हैं. आखिरी दफा वो जुलाई 2025 में इंग्लैंड दौरे पर टेस्ट खेले थे. उसके बाद उन्हें किसी भी फॉर्मेट में जगह नहीं मिली. टीम इंडिया से बाहर होने के बाद शार्दुल ने घरेलू क्रिकेट में मुंबई के लिए रणजी ट्रॉफी और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में जलवा दिखाया. वो अब विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में मुंबई टीम को लीड करेंगे. उन्हें कप्तानी दी गई है. रोहित शर्मा भी उनकी कप्तानी में खेलते नजर आएंगे.

Add Zee News as a Preferred Source

शार्दुल के पास वापसी का बड़ा मौका

शार्दुल ठाकुर को मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2026 से पहले अपने साथ जोड़ा था. उन्हें लखनऊ सुपर जायंट्स से ट्रेड किया गया है. यह पहला मौका होगा जब शार्दुल ठाकुर मुंबई इंडियंस की जर्सी में आईपीएल खेलते दिखाई देंगे. शार्दुल गेंद और बल्ले दोनों से कमाल दिखाने के लिए पहचाने जाते हैं. आईपीएल 2026 उनके करियर में नया मोड़ साबित हो सकता है. 19वें सीजन में कमाल करके टीम इंडिया में वापसी करने का उनके पास बढ़िया मौका होगा.

कैसा है शार्दुल ठाकुर का इंटरनेशनल करियर?

अगर इस दाएं हाथ के ऑलराउंडर का करियर देखें तो शार्दुल ने 2017 मेंभारत के लिए इंटरनेशनल डेब्यू किया था. वो अब तक 13 टेस्ट, 47 वनडे और 25 टी20 मैच खेल चुके हैं. तीनों फॉर्मेट में वो 775 रन बनाने के साथ 131 विकेट ले चुके हैं.

ये भी पढ़ें: IPL 2026: KKR के हाथ लगे 2 खूंखार ओपनर… पहली गेंद से ठोकते हैं छक्के… नई ओपनिंग जोड़ी उड़ा सकती है गर्दा