News in Brief

K Gowtham Retirement: टीम इंडिया फिलहाल अगले साल होने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2026 की तैयारियों में जुटी है. मेगा इवेंट से पहले कर्नाटक के स्टार ऑलराउंडर कृष्णप्पा गौतम ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया है. उन्होंने सोमवार (22 दिसंबर) को ये बड़ा फैसला लिया. एक समय पर कृष्णप्पा गौतम के खेल की जमकर तारीफ हुई थी, जब उन्होंने आईपीएल में शानदार प्रदर्शन कर टीम इंडिया में भी जगह बनाई थी, लेकिन उनका अंतरराष्ट्रीय सफर सिर्फ एक मैच में ही खत्म हो गया. 

कर्नाटक के 37 वर्षीय ऑलराउंडर कृष्णप्पा गौतम ने आईपीएल में प्रभावित करने के बाद साल 2021 में भारत के लिए डेब्यू किया था. श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो में खेले गए ODI में उन्हें मौका मिला था. उन्होंने एक विकेट चटकाए थे और बल्ले से सिर्फ 2 रन बना पाए थे. कृष्णप्पा गौतम का पहला अंतरराष्ट्रीय मुकाबला ही उनके लिए आखिरी साबित हुआ.

कृष्णप्पा गौतम ने लिया संन्यास

Add Zee News as a Preferred Source

कृष्णप्पा गौतम भारत के लिए सिर्फ एक मुकाबला ही खेल सके. 2021 में ODI डेब्यू करने के बाद उन्हें कभी दोबारा इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने का मौका नहीं मिल सका. दिलचस्प बात ये है कि आईपीएल में 3 टीमों के लिए खेल चुके गौतम साल 2021 में IPL के ‘सबसे महंगे अनकैप्ड इंडियन खिलाड़ी’ बने थे. एमएस धोनी की अगुवाई वाली चेन्नई सुपर किंग्स ने उन्हें 9.25 करोड़ रुपये में खरीदा था. कृष्णप्पा गौतम आईपीएल में CSK के अलावा राजस्थान रॉयल्स, पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं. उनका सबसे बेहतरीन प्रदर्शन 2018 में राजस्थान रॉयल्स की तरफ से खेलते हुए आया था.

कृष्णप्पा गौतम का करियर

कृष्णप्पा गौतम का इंटरनेशनल सफर तो एक मैच में ही खत्म हो गया, लेकिन घरेलू क्रिकेट में उन्होंने कर्नाटक के लिए कई अहम योगदान दिए. ऑलराउंडर ने 59 फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 224 विकेट और 1419 रन बनाए. वहीं, लिस्ट ए क्रिकेट में उन्होंने 68 मुकाबलों में 96 विकेट और 630 रन बनाए. कृष्णप्पा गौतम ने आईपीएल में 36 मैच खेले और 21 विकेट चटकाने के साथ-साथ 247 रन बनाए.

ये भी पढ़ें: NZ के खिलाड़ी का हार्दिक से कनेक्शन! नताशा से शादी करते ही बदल गई जिंदगी, 2025 में बना दुनिया का नंबर-1 गेंदबाज