बांग्लादेश इन दिनों राजनीतिक उथल-पुथल के भंवर में फंसा हुआ है. हिंसा की घटनाएं, मीडिया पर हमले, कट्टर इस्लामी गुटों की बढ़ती दखलंदाजी और फरवरी 2026 के राष्ट्रीय चुनावों की तैयारियां. इन सबके बीच एक नाम जोरों से गूंज रहा है- तारिक रहमान. खालिदा जिया के बेटे और बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) के कार्यकारी चेयरमैन तारिक रहमान 17 साल के निर्वासन के बाद 25 दिसंबर 2025 को ढाका लौट रहे हैं. यह वापसी सिर्फ एक व्यक्ति की घर वापसी नहीं, बल्कि बांग्लादेश की सियासत में भूचाल लाने वाली घटना है. जहां एक तरफ बीएनपी समर्थक इसे लोकतंत्र की जीत बता रहे हैं,
वहीं मुहम्मद यूनुस की अंतरिम सरकार और जमात-ए-इस्लामी जैसे गुटों के लिए यह ‘सत्यनाश’ का संकेत माना जा रहा है. आइए, गहराई से समझते हैं कि तारिक रहमान कौन हैं, उनकी वापसी क्यों इतनी अहम है और इससे यूनुस-जमात की सियासत पर क्या असर पड़ सकता है.
तारिक रहमान का राजनीतिक सफर: वारिस से निर्वासित नेता तकतारिक रहमान को बांग्लादेश की राजनीति में ‘क्राउन प्रिंस’ कहा जाता है, और वजह साफ है. वे देश के संस्थापक सैन्य शासक और पूर्व राष्ट्रपति जियाउर रहमान के सबसे
