भारतीय क्रिकेट इतिहास के महान खिलाड़ी व कप्तानों में से एक महेंद्र सिंह धोनी चर्चा में बने रहते हैं. वह भले ही सोशल मीडिया और इंटरनेट की चकाचौंद से कोसों दूर रहते हैं, लेकिन आए दिन कोई ना क्रिकेटर या पूर्व खिलाड़ी के साथ उनकी तस्वीरें कुछ ना कुछ कारण से वह चर्चा का विषय बने रहते हैं. इसी बीच तकरीबन 3-4 महीने पहले इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने वाले भारत के पूर्व लेग स्पिनर अमित मिश्रा ने कैप्टन कूल को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया है. दरअसल, ये पूरा मामला अमित मश्रा की टीम में जगह को लेकर है. सोशल मीडिया पर उनके और धोनी के रिश्तों को लेकर हो रही चर्चाओं का उन्होंने स्पष्टीकरण करते हुए जवाब दिया है.
धोनी और अमित मिश्रा
गौरतलब है कि अमित मिश्रा ने उनके और धोनी के रिश्तों पर लगी अफवाहों को लेकर जवाब दिया है. माना जाता है महेंद्र सिंह धोनी ना होते तो उनका करियर लंबा चला होता, उनके कारण उनका करियर जल्द चौपट हो गया. उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा हुए सकरात्मक और नकरात्मक प्वाइंट्स के बारे में बताते हुए जिक्र किया है कैसे करयिर के दौरान उन्हें धोनी लगातार सपोर्ट मिला है
‘अंदर बाहर होता रहा.’
मिश्रा ने कहा, ‘ लोग कहते हैं धोनी नहीं होते तो मेरा करियर और ज्यादा रहा होता, लेकिन सच बताऊं तो धोनी नहीं होते तो मेरा करियर इतना भी नहीं होता और शायद मुझे टीम में जगह भी नहीं मिलती. उनके कहने पर ही टीम में मुझे लिया गया और वह वहां खड़े थे इसलिए मैं वापिस आया. उनके कप्तानी के दौरान 7-8 सालों तक मैं अंदर बाहर होता रहा. उनके चाहने पर ही मैं टीम का हिस्सा बन पाया और हर पहलू के नेगेटिव और पॉजटिव प्वाइंट ऑफ व्यू होते हैं.
‘मुझे पूरा सपोर्ट था’
मिश्रा ने आगे कहा, ‘मुझे पूरा सपोर्ट था. मैच के दौरान कहीं फसने पर कुछ न समझ आने पर धोनी मुझे आकर टिप्स भी देत थे. बतौर कप्तान और मेंटोर उन्होंने मुझे खूब सपोर्ट किया है. हम न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच खेल रहे थे और 260-270 रनों के टारगेट को डिफेंड कर रहे थे और मैने सोचा विकेट लेने की बजाय रन बनने से रोका जाए, लेकिन धोनी मेरे पास आए और बोले अपना नेचुरल गेम खेले ज्यादा मत सोचो सब सही होगा. इसके बाद ही मैने उस बात पर ध्यान दिया और बहुत बेहतरीन प्रदर्शन किया 5 विकेट भी झटके. मैं इसका पूरा श्रेय धोनी को देता हूं क्योंकि उन्होंने मुझसे ऐसा करने के लिए कहा मैनें किया और रिजल्ट मिला.
ये भी पढे़ं: रूट रचेंगे 2025 का सबसे बड़ा इतिहास, तोड़ देंगे भारत के स्टार बल्लेबाज का अनोखा रिकॉर्ड! समझें पूरा समीकरण
