Russia Starlink Satellite Attack Plan: यूक्रेन और रूस के बीच चल रहे युद्ध के बीच अब लड़ाई का दायरा अंतरिक्ष तक पहुंचता नजर आ रहा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, रूस अंतरिक्ष में छर्रों के बादल जैसे हथियार पर काम कर सकता है. इसका मकसद स्टारलिंग सैटेलाइट्स को नुकसान पहुंचाना है. ये सैटेलाइट्स एलॉन मस्क की कंपनी द्वारा चलाए जाते हैं. यूक्रेन की संचार व्यवस्था में इनकी बड़ी भूमिका है. हालांकि रूस ऐसा हथियार बनाकर हमला करता है तो इसका असर सिर्फ यूक्रेन ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया के सैटेलाइट सिस्टम पर पड़ सकता है.
बता दें कि यह खबर दो नाटो देशों की खुफिया जानकारी के हवाले से बताया गया है. इस हथियार को जोन-इफेक्ट हथियार कहा जा रहा है. इस तकनीक में अंतरिक्ष में हजारों छोटे-छोटे धातु के कण छोड़े जा सकते हैं जो एक ही इलाके में मौजूद कई सैटेलाइट्स को एक साथ बेकार कर दें. इसका मकसद यूक्रेन की इंटरनेट सुविधा, सैन्य संपर्क और हथियारों के निशाने को कमजोर करना हो सकता है.
दूसरे देशों के सैटेलाइट्स प्रभावित
विशेषज्ञों का कहना है कि अगर रूस ऐसा कदम उठाता है तो इसका नुकसान सिर्फ स्टारलिंक तक सीमित नहीं रहेगा. इससे अंतरिक्ष में मौजूद दूसरे देशों के सैटेलाइट्स भी प्रभावित हो सकते हैं. रूस और चीन के खुद के हजारों सैटेलाइट्स अंतरिक्ष में मौजूद हैं. संचार और सुरक्षा के लिए इस्तेमाल होते हैं. ऐसे में इस तरह की कार्रवाई खुद रूस के लिए भी भारी पड़ सकती है.
अंतरिक्ष में बड़ा संकट
इस मुद्दे पर स्पेस सुरक्षा से जुड़ी संस्था Secure World Foundation की विशेषज्ञ Victoria Samson का कहना है कि अगर रूस ऐसा करता है तो उन्हें काफी हैरानी होगी क्योंकि इससे अंतरिक्ष में बड़ा संकट खड़ा हो सकता है. दूसरी ओर कुछ सैन्य अधिकारी मानते हैं कि इस तरह की संभावना को पूरी तरह नकारा नहीं जा सकता है.
देखा जाए तो पहले भी अमेरिका रूस पर अंतरिक्ष में खतरनाक हथियार विकसित करने के आरोप लगा चुका है. हालांकि रूस के राष्ट्रपति Vladimir Putin पहले ही कह चुके हैं कि उनका देश अंतरिक्ष में परमाणु हथियार तैनात करने के पक्ष में नहीं है. रूस ने संयुक्त राष्ट्र से भी अंतरिक्ष में हथियारों की तैनाती रोकने की मांग की है.
फ्रांस की सेना
फ्रांस की सेना की अंतरिक्ष इकाई French military Space Command ने यह कहा है कि रूस हाल के सालों में अंतरिक्ष में गैर-जिम्मेदार और खतरनाक गतिविधियां कर रहा है. हालांकि इस खास हथियार को लेकर उन्होंने कोई सीधी बात नहीं कही है.
यह भी पढ़ें: अमेरिका फर्स्ट एजेंडे ने बदली US Foreign Policy की दिशा, ट्रंप ने 30 देशों में तैनात राजदूतों को बुलाया वापस; सीनेट में उठा सवाल
