Pennsylvania Nursing Home Explosion: अमेरिका के पेंसिल्वेनिया राज्य में एक नर्सिंग होम में जोरदार धमाका हो गया. इस वजह से वहां रह रहे कई लोग मलबे में फंस गए. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. राहत और बचाव का काम तुरंत शुरू कर दिया गया. बता दें कि शुरुआती जानकारी में गैस धमाके की आशंका जताई जा रही है. पेंसिल्वेनिया इमरजेंसी मैनेजमेंट एजेंसी की प्रवक्ता रूथ मिलर ने बताया कि अंदर कुछ लोग फंसे हुए हैं. इसी सूचना के बाद फायर ब्रिगेड, पुलिस और एंबुलेंस की टीमें तुरंत मौके पर पहुंच गईं. राहतकर्मी बुजुर्गों को बाहर निकालने और लापता लोगों की तलाश में जुट गए है.

बता दें कि सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि नर्सिंग होम के बाहर कई पुलिस गाड़ियां, एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौजूद थीं. इमारत से आग की लपटें और काला धुआं निकलता दिखा. धमाके की वजह से खिड़कियां टूट गईं और छत का एक हिस्सा भी गिर गया. अपर मेकफील्ड टाउनशिप पुलिस ने इस घटना को मास कैजुअल्टी इंसीडेंट बताया है. पुलिस ने आसपास के लोगों से अपील की है कि वे इलाके से दूर रहें. जिससे राहत कार्य में कोई रुकावट पैदा ना हो.

ब्रिस्टल टाउनशिप पुलिस के लेफ्टिनेंट सीन कॉसग्रोव ने बताया कि कई लोगों को इमरजेंसी टीमों, नर्सिंग होम के स्टाफ और वहां मौजूद आम लोगों की मदद से बाहर निकाला गया. उन्होंने कहा कि अभी यह साफ नहीं है कि सभी लोग सुरक्षित हैं या नहीं हैं. फिलहाल किसी की हालत गंभीर होने की जानकारी नहीं है. वहीं कुछ लोगों को चोटें आई हैं.

Add Zee News as a Preferred Source

जानकारी के मुताबिक नर्सिंग होम की आखिरी फायर सेफ्टी जांच सितंबर 2024 में हुई थी. मेडिकेयर की वेबसाइट के हिसाब से देखें तो इस नर्सिंग होम को सिर्फ एक स्टार रेटिंग मिली हुई है. स्वास्थ्य जांच में भी इसकी स्थिति काफी कमजोर बताई गई थी.

पेंसिल्वेनिया के गवर्नर जोश शापिरो ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बताया कि उन्हें इस घटना की जानकारी दी गई है. उन्होंने कहा कि उनकी सरकार स्थानीय अधिकारियों और मौके पर मौजूद राहत टीमों के लगातार संपर्क में है. फिलहाल धमाके की असली वजह की जांच की जा रही है. प्रशासन ने अभी तक यह साफ नहीं किया है कि इस हादसे में कितने लोग घायल हुए हैं. किसी की मौत हुई है. जांच पूरी होने के बाद ही पूरी सभी सच्चाई सामने आ पाएगी.

यह भी पढ़ें: ‘हम भारत के सबसे बड़े भगोड़े हैं…,’ विजय माल्या के बर्थडे पार्टी पर अपनी सच्चाई बताने लगे ललित मोदी, वायरल हुआ वीडियो