Oxford Union Debate: ब्रिटेन के प्रतिष्ठित ऑक्सफोर्ड यूनियन में बीते दिनों भारत-पाकिस्तान संबंधों पर एक हाई प्रोफाइल डिबेट का आयोजन किया गया था. इस डीबेट में ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में कानून के छात्र वीरांश भानुशाली अपने तीखे भाषण को लेकर इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहे हैं. इस डिबेट का टॉपिक था ‘पाकिस्तान के प्रति भारत की नीति सुरक्षा नीति का एक लोकलुभावन आवरण है’. भानुशाली ने भाषण में बड़ी दृढ़ता से तर्क दिया कि नई दिल्ली का इस्लामाबाद के प्रति दृष्टिकोण राजनीतिक लोकलुभावनवाद नहीं बल्कि वास्तविक राष्ट्रीय सुरक्षा चिंताओं में निहित.       

पाकिस्तान के दावे का किया खंडन 

भानुशाली ने डिबेट के दौरान पाकिस्तानी ऑक्सफोर्ड यूनियन के प्रेसिडेंट मूसा हरराज के इस दावे का सीधा खंडन किया कि भारत की पाकिस्तान से जुड़ी पॉलिसी केवल चुनावी लाभ के लिए ही बनाई गई है. उन्होंने इसके जवाब में भारत पर हुए कई आतंकी हमलों के बाद नई दिल्ली की प्रतिक्रियाओं का जिक्र किया. उन्होंने 26/11 अटैक के बाद कूटनीतिक संयम से लेकर पहलगाम आतंकी हमले के बाद सुनियोजित तरीके से की गई सैन्य कार्रवाई का जिक्र किया गया.   

ये भी पढ़ें- कनाडा में भारतीय महिला का कत्ल, पार्टनर पर गई शक की सुई; इंडियन एंबेसी ने कही ये बात

Add Zee News as a Preferred Source

‘जिस देश में शर्म नहीं है, उसे शर्मिंदा नहीं…’ 

मूसा के दावों को लेकर भानुशाली ने कहा कि यह इलेक्शन साइकिल से बिल्कुल भी मेल नहीं खाते हैं. ऐसे में उनका जनता को लुभाने वाला तर्क बिल्कुल कमजोर पड़ जाता है. उन्होंने पुलवामा, उरी और पठानकोट समेत कई बड़े हमलों का हवाला देते हुए कहा कि आतंकी नेटवर्क को शरण देने वाला देश नैतिक श्रेष्ठता का दावा नहीं कर सकता.

 

भानुशाली ने कहा,’ हमने यह कड़वा सबक सीखा है कि, जिस देश में शर्म नहीं है, उसे शर्मिंदा नहीं किया जा सकता.’ बता दें कि यह बहस मुंबई आतंकी हमले की बरसी के एक दिन बाद यानी  27 नवंबर 2025 को हुई थी.  

ये भी पढ़ें- ‘खाने के पड़े लाले तो सुधारने लगे रिश्ते…’, भारत से 50,000 टन चावल खरीदेगा बांग्लादेश, क्यों लिया फैसला?

कौन हैं वीरांश भानुशाली? 

वीरांश भानुशाली वर्तमान में ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के सेंट पीटर कॉलेज में यूरोप में लीगल स्टडीज के साथ अंग्रेजी कानून में BA कर रहे हैं. उन्होंन मुंबई के NES इंटरनेशनल स्कूल में अपनी पढ़ाई पूरी की है. इसके अलावा वह ऑक्सफोर्ड यूनियन के अध्यक्ष के चीफ ऑफ स्टाफ के तौर पर भी काम करते हैं. साथ ही वीरांश भारत के सॉलिसिटर जनरल के ऑफिस में इंटर्नशिप के दौरान यूनियन में इंटरनेशनल ऑफिसर और डिप्टी रिटर्निंग ऑफिसर जैसे पदों पर भी रहे हैं. इंटरनेट पर उनकी बहस का वीडियो अबतक लाखों बार देखा जा चुका है.