
Cricket Unbreakable Records: क्रिकेट के इतिहास में कुछ ऐसे शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हैं, जिसे कोई भी टीम दोहराना नहीं चाहेगी. याद है ना 2007 का वो टी20 वर्ल्ड कप में हुआ मैच? जब भारत के युवराज सिंह ने इंग्लैंड के तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड की धज्जियां उड़ाकर रख दी थी और एक ओवर में 6 लगातार छक्के जड़कर कोहराम मचा दिया था. उस मैच के बाद युवराज तो रातों-रात हीरो बन गए, लेकिन ना जाने कितने दिनों तक स्टुअर्ट ब्रॉड की आंखों की नींद गायब हो गई होगी. खैर, आज बात उस मैच की नहीं, बल्कि एक ऐसे मुकाबले की करेंगे, जहां गेंदबाज से बॉल ही नहीं फेंका जा रहा था.
31 साल पहले यानी 1994 में इंग्लैंड के लिस्ट ए क्रिकेट में ये शर्मनाक रिकॉर्ड बना था. डार्लिंगटन में खेले गए मुकाबले में डर्बीशायर पर किसी लिस्ट ए मैच में सबसे ज्यादा एक्स्ट्रा रन देने का कलंक लगा था. आपको ये जानकर झटका लगेगा कि उस मैच में डर्बीशायर 10-20 नहीं बल्कि 62 एक्स्ट्रा रन यानी मुफ्त के रन लुटाए थे.
सबसे अधिक एक्स्ट्रा रन देने का रिकॉर्ड
60-60 ओवर के मैच में डर्बीशायर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला तो किया, लेकिन उनके गेंदबाज मानो बॉल डालने के मूड में ही नहीं थे. उस मैच में डर्बीशायर के गेंदबाजों ने 21 वाइड बॉल डाले, 21 नो बॉल फेंके और 20 रन लेग बाय के जरिए आया. कुल मिलाकर 62 रन एक्स्ट्रा के रूप में आए थे.
फिर भी डर्बीशायर ने जीता मैच
दिलचस्प बात ये है कि 62 एक्स्ट्रा रन लुटाने के बावजूद इस मैच में डर्बीशायर ने जीत दर्ज की थी. डरहम की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 278 रनों पर ऑलआउट हो गई थी. इसके जवाब में डर्बीशायर ने 6 विकेट खोकर 11 गेंद शेष रहते ही लक्ष्य का पीछा कर लिया. क्रिकेट के इतिहास में इस मैच के बाद ऐसा कभी नहीं हुआ, जब किसी टीम ने 50 से अधिक एक्स्ट्रा रन भी लुटाए और फिर भी मुकाबला अपने नाम किया.
ये भी पढ़ें: 24 साल से इस रिकॉर्ड के टूटने का इंतजार कर रही दुनिया, ऑस्ट्रेलिया के एलेक्स कैरी बदलेंगे टेस्ट क्रिकेट का इतिहास?
