दो पड़ोसी देशों थाईलैंड और कंबोडिया के बीच बॉर्डर पर तनाव फिर चरम पर पहुंच गया है. कंबोडिया के रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट जनरल माली सोचेआता ने शुक्रवार को प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि थाईलैंड के F-16 फाइटर जेट्स ने बांते मींचेय प्रांत के चोक चेई गांव पर करीब 40 बम गिराए. इससे गांव में आम लोगों के घर और सार्वजनिक इमारतें पूरी तरह तबाह हो गईं. इसके अलावा, थाई सेना ने पोइपेट शहर के आसपास तोपों से गोले दागे, जिससे वहां रहने वाले लोग डर के मारे भागने लगे.
कंबोडिया का कहना है कि यह हमला बिना किसी उकसावे के किया गया और इससे आम नागरिकों को बहुत नुकसान हुआ.पुराना विवाद फिर भड़कायह झड़प कोई नई नहीं है. थाईलैंड और कंबोडिया के बीच बॉर्डर पर विवाद औपनिवेशिक काल से चला आ रहा है. मई के अंत में सैन्य टकराव के बाद अक्टूबर में मलेशिया में आसियान समिट के दौरान दोनों देशों ने संयुक्त शांति घोषणा पर साइन किए थे. लेकिन सिर्फ दो महीने बाद ही हिंसा फिर शुरू हो गई.
थाई मीडिया के मुताबिक, थाई-कंबोडियन जनरल बॉर्डर कमिटी की मीटिंग चांताबुरी प्रांत में चल रही है, जहां दूसरे दिन भी बातचीत हुई. थाई सेना का कहना है कि बॉर्डर पर झड़पें कम हो रही हैं और गोलीबारी अब सिर्फ कुछ इलाकों तक सीमित है.
मलेशिया के आसियान ऑब्जर्वर भी मीटिंग में मौजूद हैं.अमेरिका की अपील शांति के लिएइस ताजा हिंसा पर अमेरिका ने चिंता जताई है. 25 दिसंबर को अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने कंबोडियन प्रधानमंत्री हुन मानेट से फोन पर बात की. उन्होंने कहा कि अमेरिका शांति और स्थिरता के लिए चर्चा में मदद करने को तैयार है.
रूबियो ने दोनों देशों से कुआलालंपुर शांति समझौते को पूरी तरह लागू करने पर जोर दिया. अमेरिका का मानना है कि दोनों देशों को पुरानी सहमति पर अमल करना चाहिए, ताकि बॉर्डर पर शांति बहाल हो सके.क्या होगा आगे?
फिलहाल दोनों तरफ से बातचीत चल रही है, लेकिन कंबोडिया के ताजा आरोपों से लगता है कि तनाव कम होने की बजाय बढ़ सकता है. आम लोग सबसे ज्यादा परेशान हैं. घर छोड़कर भागना पड़ रहा है, कारोबार ठप हो गए हैं. उम्मीद है कि वार्ता से जल्द कोई हल निकलेगा, वरना यह छोटी झड़प बड़ा युद्ध बन सकती है.
