Indian Man Dies In Canada Hospital: कनाडा में बीते दिनों एक भारतीय मूल के शख्स की अस्पताल में इमरजेंसी रूम में घंटों इंतजार करने के बाद मौत हो गई. 44 साल के प्रशांत श्रीकुमार नाम के इस शख्स को दिल का दौरा पड़ा था. घटना के बाद अब मृतक की पत्नी ने एडमंटन हॉस्पिटल पर समय पर उनके पति को मेडिकल हेल्प न देने और उनके पति की हत्या करने का आरोप लगाया. प्रशांत की पत्नी के मुताबिक सीने में गंभीर दर्द होने के बाद भी अस्पताल की ओर से उनके पति की हालत को नजरअंदाज किया गया. 

अस्पताल की लापरवाही 

प्रशांत की पत्नी ने कहा,’ उन्हें दोपहर करीब 12:15 बजे ग्रे नन्स कम्युनिटी हॉस्पिटल लाया गया था. वह दोपहर 12:20 बजे से लेकर रात करीब 8: 50 बजे तक फर्स्ट एड रूम में लगातार सीने में दर्द की शिकायत लेकर बैठे थे. उनका ब्लड प्रेशर भी बढ़ रहा था. आखिरी बार उनका ब्लड प्रेशर 210 था. उन्हें अंदर ले जाया गया. बाहर इंतजार करते समय उन्हें केवल टाइलेनॉल ही दी गई और कोई मदद नहीं की गई. हॉस्पिटल ने कहा कि यहां सीने में दर्द को गंभीर समस्या नहीं माना जाता है. उन्हें हार्ट बीट रुकने का संदेह नहीं है.’ प्रशांत की पत्नी ने कहा कि उनके पति बेहोश हो गए. नर्स को कहते सुना गया था कि उनकी नब्ज महसूस नहीं हो रही थी. उन्होंने कहा,’ जब हम अंदर आए तो उसे बैठने के लिए कहा गया. वह कुछ सेकंड के लिए उठा और गिर पड़ा.’  

ये भी पढ़ें- ‘पापा मुझसे सहन नहीं हो रहा दर्द…,’ 8 घंटे तक चीखता रहा शख्स, अस्पताल ने एक न सुनी; कनाडा में दिल का दौरा पड़ने से भारतीय की मौत

Add Zee News as a Preferred Source

सुरक्षाकर्मियों ने भी की बदतमीजी 

प्रशांत की पत्नी ने कहा कि नर्स को यह कहते हुए सुना गया कि मुझे उनकी नब्ज महसूस नहीं हो रही है. इसलिए ग्रे नन्स अस्पताल के प्रशासन और कर्मचारियों ने समय पर मेडिकल हेल्प न देकर मेरे पति प्रशांत श्रीकुमार की जान ले ली है. उन्होंने कहा कि सुकक्षाकर्मी भी इतने बुरे थे कि उन्होंने उनकी परेशानी समझने के बदले उल्टा कहा कि वह असभ्य व्यवहार कर रही हैं.

सिक्योरिटी ने प्रशांत की पत्नी से कहा,’ मैडम, आप बेहद असभ्य व्यवहार कर रही हैं.’ इसको लेकर महिला ने कहा कि मूल रूप से उनके लिए किसी इंसान को मारना और पत्नी को यह कहना कि आप असभ्य व्यवहार कर रही हैं, जायज है. 

ये भी पढ़ें- बांग्लादेश में हिंसा के बीच शेख हसीना की सीट से चुनाव लड़ेंगे यह हिंदू नेता, कौनसा मुद्दा उठाएंगे?  

 

अस्पताल का लापरवाही से हुई मौत 

कनाडाई न्यूज मीडिया ‘ग्लोबल न्यूज’ के मुताबिक प्रशांत को काम के दौरान सीने में तेज दर्द होने लगा. एक कस्टमर उन्हें साउथ-ईस्टर्न एडमंटन स्थित ग्रे नन्स हॉस्पिटल ले गया, जहां उनका फर्स्ट एड शुरु किया गया. इसके बाद उन्हें इमरजेंसी रूम में इंतजार करने के लिए कहा गया. प्रशांत के पिता कुमार श्रीकुमार कुछ ही देर बाद अस्पताल पहुंचे. उन्होंने बताया,’ मेरे बेटे ने मुझसे कहा, पापा मैं दर्द सहन नहीं कर सकता.’ परिवार के मुताबिक प्रशांत ने अपने दर्द को 10 में से 15 बताया और अस्पताल के कर्मचारियों को अपनी स्थिति की गंभीरता के बारे में भी सूचित किया, हालांकि इसके बावजूद उनकी स्थिति पर ध्यान नहीं दिया गया.