
AUS vs ENG: इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मेलबर्न में ऐतिहासिक जीत दर्ज की और सालों से चल रहे इस मैदान पर जीत के सूखे को खत्म किया. 4 विकेट की जीत के हीरो इंग्लिश पेसर जोश टंग रहे, जिनकी वापसी एक समय नामुमकिन नजर आ रही थी और वह रिटायर होने के बारे में सोच रहे थे. इसका राज उन्होंने मैच के बाद खोला. उन्होंने मेलबर्न में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ धारधार गेंदबाजी की. टंग ने 2023 में इंग्लैंड के लिए डेब्यू किया और अब तक सिर्फ आठ टेस्ट खेले हैं.
इंजरी के जंजाल में फंसे थे टंग
28 साल के जोश टंग एक समय इंजरी के जंजाल में फंसे थे. उन्हें थोरैसिक आउटलेट सिंड्रोम हो गया था, यह एक ऐसी स्थिति है जो कॉलरबोन और पहली पसली के बीच नसों या ब्लड वेसल्स पर दबाव के कारण होती है इस समस्या से हाथ, कलाई या उंगलियों में दर्द, सुन्नपन और झनझनाहट होती है. इतना ही नहीं, 2023 में उनकी दाहिनी पेक्टोरल मांसपेशी फट गई और फिर हैमस्ट्रिंग का भी शिकार हो गए. उन्होंने बताया कि चोटों से परेशान होकर वह संन्यास के बारे में सोचने लगे थे.
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 7 विकेट
जोश टंग ने इस साल पूरी तरह फिट होकर इंग्लैंड के लिए वापसी की. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2025 एशेज के चौथे टेस्ट में प्लेयर ऑफ द मैच प्रदर्शन के बाद, इस तेज गेंदबाज ने बताया कि उन्हें खुशी है कि शरीर की मुश्किल स्थिति के बावजूद वह क्रिकेट से जुड़े रहे. उन्होंने कंगारु टीम के खिलाफ पहली पारी में 5 विकेट जबकि दूसरी पारी में 2 विकेट अपने नाम किए.
ये भी पढ़ें.. 12 शतक, 14 फिफ्टी और रनों का अंबार.. घातक बल्लेबाज ने डॉन ब्रैडमैन के रिकॉर्ड पर ‘ग्रहण’, एलेन बॉर्डर पीछे
क्या बोले जोश टंग?
मैच के बाद टंग ने कहा, ‘मैं शायद रिटायर होने वाला था, लेकिन मुझे खुशी है कि मैंने क्रिकेट में वापसी के लिए कड़ी मेहनत की और अब इंग्लैंड के लिए खेल रहा हूं। मैं हमेशा से यही करना चाहता था. प्लेयर ऑफ द मैच चुने जाने के बाद टंग ने कहा, “यह वही है जिससे सपने बनते हैं. जाहिर है, बॉक्सिंग डे पर सुबह उठने पर थोड़ी घबराहट थी. लेकिन पांच विकेट लेना और ऑनर्स बोर्ड पर अपना नाम लिखवाना, यह सच में एक बहुत ही खास एहसास है.’
