
भारत और न्यूजीलैंड के बीच 11 जनवरी से 3 मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत हो रही है. सीरीज का पहला मुकाबला वडोदरा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भारतीय समयानुसार 1.30बजे खेला जाना है. आगामी सीरीज के लिए टीम इंडिया के स्क्वॉड का ऐलान किसी भी वक्त हो सकता है. वहीं, न्यूजीलैंड ने अपने स्क्वॉड की घोषणा कर दी है. भारत और न्यूजीलैंड के बीच हमेशा ही कांटे की टक्कर देखने को मिली है. भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और रोहित शर्मा एक बार फिर मैदान पर कहर बरपाते दिखेंगे. हालांकि, आज हम बात कर रहे हैं भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए वनडे इतिहास के सबसे सफल भारतीय गेंदबाजों के बारे में. 1 खिलाड़ी तो ऐसा भी है जो कि लंबे समय से टीम इंडिया में वापसी के फिराक में है,लेकिन उन्हें लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है. हालांकि, उस प्लेयर का रिकॉर्ड कीवियो के विरूद्ध काफी शानदार रहा है.
NZ की टेंशन खत्म
भारत के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी काफी समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं ये न्यूजीलैंड के लिए काफी राहत की बात हो सकती है. शमी का रिकॉर्ड पिछले कुछ सालों में बेहद ही शानदार रहा है. अपने करियर के आखिरी दौर में वह वनडे क्रिकेट में काफी उभर कर आए हैं और बेहद शानदार गेंदबाजी की है. ऐसे में निश्चित ही उनका ना होना न्यूजीलैंड के लिए राहत की बात होगी. हालांकि, स्क्वॉड का अनाउंसमेंट होना अभी बाकी है.
जे श्रीनाथ
इस फेहरिस्त में नंबर 1 पर जवागल श्रीनाथ का नाम है. न्यूजीलैंड के खिलाफ एकदिवसीय मैचों में सबसे ज्यादा विकेट लेने का काम श्रीनाथ ने किया है. उन्होंने अपने करियर के दौरान ओवरऑल खेले 30 मैचों की 30 पारियों में 3.94 की इकोनॉमी से 51 विकेट झटकने का कारनामा किया है. इस दौरान उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 4/23 का रहा है. उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ 4 विकेट लेने का रिकॉर्ड 2 बार स्थापित किया है.
अनिल कुंबले
लिस्ट में दूसरे पायदान पर फिरकी के जादूगर भारत के महान स्पिन गेंदबाजों में से एक अनिल कुंबले का नाम शुमार है. कुंबले ने ओवरऑल श्रीलंका के खिलाफ खेले 31 मैचों की 30 पारियों में 4.11 की इकोनॉमी रेट से 39 विकेट झटकने का रिकॉर्ड स्थापित किया है. कुंबले ने अपने एकदिवसीय करियर में न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 विकेट लेने का कारनामा 1 बार किया है और उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 5/33 का रहा है.
मोहम्मद शमी
लिस्ट में तीसरे और आखिरी पायदान पर भारत के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी का नाम है. शमी ने अपने वनडे करियर में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले 16 मैचों की 16 पारियों में 6.13 की इकोनॉमी रेट से 38 विकेट झटके हैं. वह कुंबले का रिकॉर्ड तोड़ने से महज 1 विकेट पीछे हैं. शमी ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 4 विकेट हॉल 1 बार 5 विकेट हॉल 2 बार पूरा किया है.वहीं उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 7/57 का रहा है.
ये भी पढ़ें: विराट-रहाणे के क्लब में स्टोक्स की एंट्री, बॉक्सिंग डे टेस्ट में कंगारूओं का घमंड तहस-नहस

