News in Brief

7 फरवरी से मेंस टी20 वर्ल्ड कप की शुरुआत होनी है.  हाल ही में हुए टीम इंडिया के टी20 स्क्वाड में शुभमन गिल को ड्राप करके सेलेक्टर्स ने सभी को हैरान कर दिया था.  भारत के स्टार बल्लेबाज व नए नवेले कप्तान शुभमन गिल काफी समय से टी20 फॉर्मेट में आउट ऑफ फॉर्म चल रहे थे. इस बीच उन्हें लेकर इंग्लैंड के पूर्व खिलाड़ी मोंटी पनेसर ने गिल को लेकर एक चौंकाने वाला बयान दिया था. पनेसर ने 2 दिनों पहले रवि शास्त्री को ब्रैंडन मैकुलम की जगह इंग्लैंड टीम का कोच बनने की बात कही थी. ऐसे में गिल को लेकर एक बार फिर उनका नाम चर्चा में आ गया है. पूर्व खिलाड़ी ने ना सिर्फ गिल को लेकर बयान दिया बल्कि उनके कप्तानी पर ही कई सवाल खड़े कर दिए. 

गिल एक बेपरवाह खिलाड़ी

उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा,’ वह एक बेपरवाह खिलाड़ी हैं. इसमें कोई शक नहीं है कि उनके पास शॉट्स की भरमार है, लेकिन उन्होंने मैच के दौरान सुस्त शॉट खेलना चालू कर दिया है.  वहीं, विराट का एग्रेसिव अप्रोच और तीव्रता साफ दिखाई देता है और शुभमन  वो बिल्कुल नहीं कर पाते हैं. उनके ऊपर काफी बोझ है वह हर फॉर्मेट में कप्तान नहीं हो सकते हैं. उनके लिए ये चीज बहुत ज्यादा हो जाएगा.भारतीय टीम कोहली को काफी मिस कर रही है और उनका ना होना साफ जाहिर है. 

‘कोहली के बिना टेस्ट बेकार’

उन्होंने आगे कहा, ‘व्हाइट बॉल क्रिकेट में आप विराट कोहली को बहुत ज्यादा मिस नहीं करेंगे, लेकिन टेस्ट क्रिकेट में तो कमी खलेगी.विराट नहीं रहता मैदान पर तो गेम में इंटेसिटी  नहीं होती. भारतीय खिलाड़ी टेस्ट के लिए तैयार नहीं हैं. भारत में जो खिलाड़ी टी20 और वनडे फॉर्मेट में बेहतर करता है वो टेस्ट क्रिकेट में अच्छा नहीं कर सकता है.’

‘कम समय में ज्यादा पैसे’

मोंटी पनेसर ने आगे कहा भारतीय खिलाड़ी बस रणजी ट्रॉफी ना खेलते हुए आईपीएल को ज्यादा तवज्जो देते हैं. उन्होंने आगे इस बारे में बात करते हुए कहा, ‘ खिलाड़ी आईपीएल खेलना चाहते हैं. वह बड़े से बड़े कॉन्ट्रैक्ट ढूंढना चाहते हैं, टी20 इंटरनेशनल मैच खेलना चाहते हैं और वनडे क्रिकेट खेलना चाहते हैं, लेकिन उन्हें 4 दिन का मैच खेलना मुश्किल लगता है. यही वजह है कि वह कम समय देना चाहते हैं, टी20 क्रिकेट में पैसे भी ज्यादा बनते हैं और खिलाड़ी कम समय में ज्यादा पैसे कमाते हैं.

Add Zee News as a Preferred Source