Khalida Zia Death: बांग्लादेश के पहली महिला प्रधानमंत्री खालिदा जिया का 80 बरस की उम्र में देहांत हो गया है. खालिदा पिछले कई दिनों से बीमार चल रहीं थी. एक दिन पहले ही यानी सोमवार को उन्होंने बोगुरा-7 संसदीय सीट के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया था. वो पिछले कई साल से सीने में इन्फेक्शन, लिवर, किडनी, डायबिटीज, गठिया और आंखों की परेशानी से जूझ रहीं थीं. उनके परिवार और पार्टी नेताओं ने उनके निधन की पुष्टि की है.

कुछ घंटे पहली ही भरा था चुनावी पर्चा

इससे पहले सोमवार को खबर आई थी कि खालिदा जिया 13वां नेशनल पार्लियामेंट इलेक्शन लड़ेंगी. पार्टी ने उनकी तरफ से बोगरा-7 निर्वाचन क्षेत्र से नामांकन पत्र दाखिल किया है. ढाका ट्रिब्यून ने बताया कि बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी की अध्यक्ष खालिदा जिया की तरफ से सोमवार को बोगरा-7 सीट के लिए नॉमिनेशन पेपर जमा किया गया. खालिदा जिया के बड़े बेटे तारिक रहमान ने भी हाल ही में 17 वर्षों बाद बांग्लादेश में वापसी की है. तारिक बीएनपी के कार्यकारी अध्यक्ष रहे हैं और 2008 से लंदन में रह रहे थे. 

पार्टी ने पहले ही कर रखा था दूसरे उम्मीदवार का इंतजाम

हालांकि पार्टी ने पहले ही उनकी इस सीट से दूसरे उम्मीदवार का इंतजाम कर रखा था.  खालिदा जिया का नॉमिनेशन जमा करने आए पार्टी के उपाध्यक्ष अब्दुल अवल मिंटू ने कहा कि इस चुनाव क्षेत्र के लिए एक दूसरे उम्मीदवार का इंतजाम किया गया है. उन्होंने कहा,’क्योंकि नेता बीमार हैं इसलिए एक दूसरे उम्मीदवार को चुना गया है. अगर वह आखिरी समय में चुनाव नहीं लड़ पाती हैं, तो दूसरा प्रतिभागी मैदान में उतरेगा. हालांकि अगर खालिदा जिया मैदान में नहीं भी हैं, तो भी उनकी तरफ से अभियान जारी है.’

Add Zee News as a Preferred Source

खबर अपडेट की जा रही है