News in Brief

T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 की तैयारियां जोरों पर हैं. सभी टीमें अपने-अपने खेमें को तैयार करने में जुटी हैं. पिछले कुछ सालों में श्रीलंका क्रिकेट का ग्राफ गिरता नजदर आ रहा है. जिसके चलते श्रीलंका ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 की तैयारी के तौर पर टीम को ‘दोर्णाचार्य’ हाथ सौंप दिया है जो किस्मत बदल सकता है. श्रीलंका क्रिकेट (SLC) ने लसिथ मलिंगा को नेशनल मेंस टीम के लिए कंसल्टेंट-फास्ट बॉलिंग कोच नियुक्त किया है. मलिंगा अपने दौर के सबसे शानदार गेंदबाजों में से एक रहे हैं.

7 फरवरी से वर्ल्ड कप का आगाज

टी20 विश्व कप 2026 का आयोजन 7 फरवरी से 8 मार्च के बीच भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में होगा.
एसएलसी ने मंगलवार को बताया, ‘श्रीलंका क्रिकेट, नेशनल मेंस टीम के लिए कंसल्टेंट– फास्ट बॉलिंग कोच के तौर पर लसिथ मलिंगा को नियुक्त करने की घोषणा करना चाहता है. उनकी नियुक्ति एक महीने के लिए शॉर्ट-टर्म बेसिस पर है, जो 15 दिसंबर से 25 जनवरी 2026 तक लागू रहेगा. मलिंगा आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 की तैयारी के हिस्से के तौर पर श्रीलंका के तेज गेंदबाजों की तैयारी और उनके विकास में मदद करेंगे.’

Add Zee News as a Preferred Source

मलिंगा को इंटरनेशनल का खासा अनुभव

श्रीलंका क्रिकेट का मकसद आगामी वर्ल्ड कप के लिए श्रीलंका की तैयारियों को मजबूत करने हेतु मलिंगा के शानदार इंटरनेशनल अनुभव और डेथ बॉलिंग में, खासकर खेल के सबसे छोटे फॉर्मेट में अनुभव का फायदा उठाना है. टी20 क्रिकेट में 42 वर्षीय मलिंगा का अनुभव शानदार रहा है. इस तेज गेंदबाज ने सबसे छोटे फॉर्मेट में इंटरनेशनल मैचों के अलावा दुनियाभर में फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेला है.

ये भी पढ़ें.. दीप्ति शर्मा रचेंगी महिला क्रिकेट का सबसे बड़ा इतिहास, 2 विकेट लेते ही नंबर1

कैसा है मलिंगा का रिकॉर्ड?

मलिंगा ने श्रीलंका के लिए 30 टेस्ट में 101 विकेट हासिल किए, जबकि 226 वनडे मुकाबलों में 338 विकेट निकाले. उन्होंने 84 टी20 मैचों में 107 विकेट लिए हैं. लसिथ मलिंगा साल 2014 में टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली श्रीलंकाई टीम का अहम हिस्सा रहे. उनके टीम में रहते श्रीलंका दो बार (साल 2009 और 2012) रनर-अप रही. वह 50 ओवरों के वर्ल्ड कप में दो बार (साल 2007 और 2011) में रनर-अप भी रहे थे. मलिंगा 2008 से 2017 तक और फिर 2019-2020 तक इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस के लिए खेले हैं. इसके अलावा, वह कैरेबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल) और बांग्लादेश प्रीमियर लीग (बीपीएल) में भी खेले हैं.