
Ruturaj Gaikwad Century: न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से ठीक पहले ऋतुराज गायकवाड़ ने तूफानी पारी से चयनकर्ताओं का ध्यान अपनी ओर खींचा है. अभी टीम इंडिया का चयन नहीं हुआ है और ऋतुराज ने विजय हजारे ट्रॉफी में शतक से अपना दावा ठोक दिया है. उन्होंने उत्तराखंड के खिलाफ बुधवार (31 दिसंबर) को 113 गेंदों पर 124 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से 12 चौके और 3 छक्के निकले.महाराष्ट्र के कप्तान के लिए यह बचाव वाली पारी एकदम सही समय पर आई है. श्रेयस अय्यर की वापसी की खबरों के बीच उन्होंने कोच गौतम गंभीर और चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर को यह मैसेज दे दिया है कि वह अभी शानदार फॉर्म में हैं.
ऋतुराज ने टीम को संभाला
ऋतुराज ने हाल ही में साउथ अफ्रीका के खिलाफ अपना पहला वनडे शतक बनाया था. टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए महाराष्ट्र ने पावरप्ले के अंदर तीन विकेट जल्दी गंवा दिए और टीम का स्कोर 50/3 हो गया. 46/2 पर बैटिंग करने आए कप्तान गायकवाड़ ने जयपुर में पूरी पारी खेलने और टीम को एक अच्छे टोटल तक ले जाने की जिम्मेदारी खुद पर ली. कप्तान ने इसे बखूबी निभाया और आखिर में 12 चौकों और तीन छक्कों की मदद से 124(113) रन बनाए.
ये भी पढ़ें: टी20 लीग नहीं, देश पहले… मिशन टी20 वर्ल्ड कप में जुटा भारत का सबसे बड़ा ‘दुश्मन’, BBL में खेलने से इनकार
तीन साझेदारियों से पार हुई नैया
ऋतुराज ने तीन बैक-टू-बैक महत्वपूर्ण साझेदारियां कीं. उन्होंने राहुल त्रिपाठी के साथ चौथे विकेट के लिए 50 रन की साझेदारी कर टीम को संभाला. राहुल ने 47 गेंद पर 33 रन बनाए. इसके बाद और सत्यजीत बच्छव के साथ 109(88) की साझेदारी की और सुपर किंग्स के ऑलराउंडर रामकृष्ण घोष के साथ सिर्फ 57 गेंदों पर 94 रन जोड़े. ऋतुराज के शतक, बच्छव के 56(45) और घोष के 47(31) की मदद से महाराष्ट्र ने निर्धारित 50 ओवरों में कुल 331/7 का स्कोर बनाया.
ये भी पढ़ें: 2025 में तो ईद के चांद हुए रोहित-विराट, सिर्फ 14 मैचों में आए नजर, 2026 में कितनी बार होगा दीदार? देखें पूरा ODI शेड्यूल
सिक्किम के खिलाफ खेली थी तूफानी पारी
इससे पहले टूर्नामेंट में कप्तान गायकवाड़ ने सिक्किम के खिलाफ 8 विकेट से जीत में 38*(13) की तेज पारी खेली थी. इसमें उनकी टीम ने सिर्फ 18 ओवर में 253 रन का टारगेट चेज किया था. महाराष्ट्र ने विजय हजारे ट्रॉफी में अपने तीन मैचों में से एक जीता है और एलीट सी में 5वें नंबर पर है.
