आज 31 दिसंबर 2025 का दिन है. कल 1 जनवरी 2026 से बुल्गारिया आधिकारिक तौर पर यूरो मुद्रा अपनाने वाला यूरोपीय संघ का 21वां सदस्य देश बन जाएगा. पुरानी मुद्रा ‘बुल्गारियाई लेव’ को यूरो से बदल दिया जाएगा, जिसकी स्थिर विनिमय दर 1 यूरो = 1.95583 लेव तय की गई है. यूरोपीय आयोग, यूरोपीय सेंट्रल बैंक (ECB) और EU काउंसिल ने जुलाई 2025 में इसकी अंतिम मंजूरी दी थी. यह कदम बुल्गारिया के EU में पूर्ण एकीकरण की दिशा में ऐतिहासिक है, लेकिन राजनीतिक अस्थिरता, महंगाई के डर और जनता के विरोध के बीच हो रहा है. समझते हैं पूरी कहानी.

Add Zee News as a Preferred Source