News in Brief

Most ODI matches for India: भारतीय क्रिकेट फैंस 11 जनवरी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, यही वह दिन है, जब टीम इंडिया नए साल यानी 2026 में पहली बार मैदान पर उतरेगी. भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है. इस सीरीज में विराट कोहली का जलवा भी देखने को मिलेगा. पहला वनडे बड़ौदा में खेला जाएगा और मैदान पर उतरते ही विराट कोहली एक खास उपलब्धि हासिल कर लेंगे, उनके पास भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली को पीछे छोड़ने का सुनहरा मौका है.

दरअसल, भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे इंटरनेशनल सीरीज के पहले मुकाबले में जैसे ही कोहली मैदान पर उतरेंगे, वह एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे. विराट कोहली और सौरव गांगुली दोनों ने भारत के लिए 308-308 वनडे मैच खेले हैं. अब एक और मैच खेलते ही कोहली इस लिस्ट में गांगुली से आगे निकल जाएंगे और टीम इंडिया के लिए सबसे ज्यादा वनडे मैच खेलने वाले 5वें क्रिकेटर बन जाएंगे. इस लिस्ट में नंबर एक पर दिग्गज सचिन तेंदुलकर हैं, जिन्होंने अपने करियर में कुल 463 वनडे मैच खेले थे.

भारत के लिए सबसे ज्यादा वनडे मैच खेलने वाले क्रिकेटर

सचिन तेंदुलकर- 463 मैचों में 18,426 रन

Add Zee News as a Preferred Source

एमएस धोनी- 347 मैचों में 10,599 रन

राहुल द्रविड़- 340 मैचों में 10,768 रन

मोहम्मद अजहरुद्दीन- 334 मैचों में 9,378 रन

सौरव गांगुली- 308 मैचों में 11,221 रन

विराट कोहली – 308 मैचों में 14,557 रन

युवराज सिंह- 301 मैचों में 8,609 रन

रोहित शर्मा- 279 मैचों में 11,516 रन

अनिल कुंबले- 269 मैचों में 903 रन

वनडे में 53 शतक ठोक चुके हैं विराट कोहली

विराट कोहली अपने करियर के आखिरी पड़ाव पर हैं. 2008 से लेकर अब तक वह इस फॉर्मेट में लगातार खेलते आ रहे हैं. उनके आंकड़े शानदार रहे हैं. कोहली के नाम वनडे क्रिकेट में 53 शतक लगाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज है. साल 2025 में भी उनका बल्ला जमकर बोला. साउथ अफ्रीका के खिलाफ आखिरी वनडे सीरीज में उन्होंने 2 शतक और 1 अर्धशतक की मदद से 300+ रन बनाए थे. अब वह नए साल यानी 2026 की शुरुआत भी कुछ इसी अंदाज में करना चाहेंगे.

विराट कोहली का वनडे करियर

अगर विराट कोहली के वनडे करियर पर नजर डालें, तो उन्होंने अब तक 308 वनडे मैचों में 14,557 रन बनाए हैं. उनके नाम 53 शतक और 76 अर्धशतक दर्ज हैं. कोहली ने इस फॉर्मेट में 58.46 की औसत से रन बनाए हैं, जो अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है. वह सचिन तेंदुलकर के बाद वनडे क्रिकेट में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज हैं.

ये भी पढ़ें: 2025 के आखिरी दिन विराट कोहली का धमाका, तोड़ दिया दिग्गज विवियन रिचर्ड्स का रिकॉर्ड, इस मामले में बने नंबर 1