Donald Trump Health Update: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने वॉल स्ट्रीट जर्नल को दिए इंटरव्यू में अपनी स्वास्थ्य स्थिति का बचाव किया और अक्टूबर में हुई जांच के बारे में नई जानकारी दी. ट्रम्प ने कहा कि उस दौरान उनका MRI नहीं, बल्कि CT स्कैन हुआ था जिसके कारण उनके स्वास्थ्य को लेकर चर्चा शुरू हो गई थी. उन्होंने कहा कि वाल्टर रीड नेशनल मिलिट्री मेडिकल सेंटर की विजिट के दौरान एडवांस्ड इमेजिंग करवाई गई थी ताकि किसी भी कार्डियोवैस्कुलर समस्या का पता लगाया जा सके. नेवी कैप्टन सीन बारबाबेला ने बताया कि ट्रंप के नतीजे पूरी तरह से सामान्य थे.

ट्रंप ने अपनी चोटों को लेकर दिया जवाब

ट्रम्प ने अपने दाहिने हाथ और टखनों में चोट और सूजन को लेकर सवालों का भी जवाब दिया. उन्होंने कहा कि चोट के निशान हाथ मिलाने और नियमित एस्पिरिन के उपयोग के कारण हैं, जबकि सूजन क्रोनिक वीनस इनसफिशिएंसी की वजह से है. राष्ट्रपति ने अपनी एनर्जी और दिनचर्या पर भी बात की और कहा कि वह जल्दी उठते हैं और ओवल ऑफिस में सुबह 10 बजे से शाम 7-8 बजे तक काम करते हैं. इंटरव्यू में, ट्रंप ने कहा कि उन्होंने सूजन को कम करने के लिए कुछ समय के लिए कम्प्रेशन मोजे पहनने की कोशिश की लेकिन बंद कर दिया क्योंकि उन्हें वे पसंद नहीं थे. लेविट के अनुसार, ट्रंप के हाथ पर चोट के निशान बार-बार हाथ मिलाने और एस्पिरिन के इस्तेमाल से हैं, जिसे ट्रंप दिल का दौरा और स्ट्रोक के जोखिम को कम करने के लिए नियमित रूप से लेते हैं. उन्होंने कहा कि वह अपने डॉक्टरों की सलाह से ज़्यादा एस्पिरिन लेते हैं. 

Add Zee News as a Preferred Source

ये भी पढ़ें: ‘घर में नहीं दाने’…बदहाली के बीच पाकिस्‍तान अमेरिका में उड़ा रहा करोड़ों डॉलर, सीक्रेट डॉक्यूमेंट से खुली मुनीर की पोल

ट्रंप ने कहा कि वे कहते हैं कि एस्पिरिन खून पतला करने के लिए अच्छी होती है और मैं नहीं चाहता कि मेरे दिल में गाढ़ा खून बहे. मैं चाहता हूं कि मेरे दिल में अच्छा, पतला खून बहे. उन्होंने अपनी सुनने की क्षमता और जेनेटिक्स को स्वास्थ्य में अहम बताया. ट्रम्प ने यह भी स्पष्ट किया कि व्हाइट हाउस की मीटिंग्स में कैमरों द्वारा उनकी पलक झपकाने या आंखें बंद करने की तस्वीरों का मतलब यह नहीं था कि वह सो रहे थे. इस इंटरव्यू के दौरान ट्रम्प ने अपनी उम्र और स्वास्थ्य के प्रति उठ रहे सवालों का जवाब देते हुए कहा कि वे पूरी तरह फिट और सक्रिय हैं.