New York New Mayor: दुनियाभर में इन दिनों जोहरान ममदानी चर्चा में है, वजह ये है कि वो न्यूयॉर्क के नए मेयर बने हैं. भारतीय मूल के मुस्लिम अमेरिकी नागरिक जोहरान ममदानी ने इस नए साल की शुरुआत के पहले दिन यानी 1 जनवरी 2026 को अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर के मेयर के तौर पर शपथ ली. शपथ लेने के तुरंत बाद ही ममदानी एक्टिव हो गए और पहले दिन की शुरुआत उन्होंने न्यूयॉर्क निवासियों के जाने-पहचाने रूटीन के साथ की. 

ममदानी अपार्टमेंट से सबवे तक पैदल चले और कड़ाके की ठंड से बचने के लिए कपड़े पहने और सर्दी से लड़ते हुए वो क्वींस में अपने एक बेडरूम वाले अपार्टमेंट से निकले. इन तस्वीरों को उन्होंने अपनी के साथ शेयर की. इसके अलावा जहां से वो गुजरे वहां पर मौजूद लोगों की भीड़ ने उन्हें शुभकामनाएं दी.

बता दें कि 34 साल के डेमोक्रेटिक सोशलिस्ट की जीत को प्रोग्रेसिव मूवमेंट के लिए एक अहम पल माना गया. उन्होंने अब देश के सबसे बड़े शहर को चलाने का काम शुरू कर दिया है. मैनहट्टन जाने वाली ट्रेन में सिक्योरिटी गार्ड और कुछ साथियों के साथ, वह चौड़ी आंखों वाले यात्रियों के साथ कई सेल्फी लेने के लिए मान गए, फिर अपनी ब्रीफिंग सामग्री देखने के लिए ट्रेन की कोने वाली सीट पर चले गए, जब ​​शोरगुल से कन्फ्यूज होकर दो फ्रेंच टूरिस्ट ममदानी के पास आए, तो उन्होंने अपना परिचय “न्यूयॉर्क के नए मेयर” के तौर पर दिया. उन्हें शक हुआ तो उन्होंने सबूत के तौर पर न्यूयॉर्क डेली न्यूज की सुबह की कॉपी दिखाई, जिसमें उनका मुस्कुराता हुआ चेहरा था.

Add Zee News as a Preferred Source

ममदानी एक डेमोक्रेट हैं और वो शहर के मेयरों में अकेले नहीं हैं जो ट्रांजिट सिस्टम का इस्तेमाल करके जुड़ाव की बात बताते हैं. उनके पहले के एरिक एडम्स ने भी अपने पहले दिन सबवे में सफर किया था. साथ ही बिल डी ब्लासियो और माइकल ब्लूमबर्ग दोनों ने इसे आदत बना लिया था. इसके अलावा ममदानी के सिटी हॉल में घुसने के कुछ ही मिनटों में, पब्लिक ट्रांसपोर्ट में सफर करते हुए उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर छा गईं. (AP)