News in Brief

Shubman Gill Skips Vijay Hazare Trophy Match: भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाली वनडे सीरीज के लिए 3 जनवरी यानी आज टीम इंडिया का ऐलान संभव है. इससे पहले शुभमन गिल को लेकर बड़ी खबर आई है. वो आज विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में पंजाब के लिए सिक्किम के खिलाफ मैदान पर उतरने वाले थे. तैयारी पूरी थी, लेकिन मैच से ठीक पहले गिल के साथ एक ‘अनहोनी’ हो गई, जिसके चलते वो मैच नहीं खेल पाए. अनहोनी ये हुई कि वो अचानक बीमार पड़ गए हैं. लिहाजा उन्होंने मैच नहीं खेलने का फैसला किया.

दाएं हाथ के स्टार बैटर शुभमन गिल लंबे समय बाद घरेलू क्रिकेट में नजर आने वाले थे, संयोग से गिल ऐसे वक्त में बीमार पड़े हैं, जब आज टीम इंडिया का ऐलान होने जा रहा है. अब सवाल ये है कि क्या वो कीवी टीम के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज तक फिट हो पाएंगे या नहीं? गिल को विजय हजारे ट्रॉफी में कुल 2 मैच खेलना थे. पहला तो वो मिस कर गए. अब दूसरा मुकाबला 6 जनवरी से गोवा के खिलाफ होगा, जिसमें गिल वापसी कर सकते हैं.

आखिर शुभमन गिल को क्या हुआ है?

स्पोर्टस्टार ने अपनी एक रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया है कि गिल फूड पॉइजनिंग से जूझते नजर आए हैं, इसलिए उन्हें सिक्किम के खिलाफ मैच में शामिल नहीं किया गया है. जब गिल शुक्रवार देर रात इस मैच के लिए चंडीगढ़ पहुंचे थे तो काफी कूल दिख रहे थे, लेकिन फैंस को उम्मीद नहीं थी कि गिल मैच से बाहर हो जाएंगे. गिल भले ही बाहर हैं, लेकिन पंजाब के लिए इस मैच में तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह मैदान पर उतरे हैं.

Add Zee News as a Preferred Source

पंजाब और सिक्किम के बीच चल रहे मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग 11

सिक्किम– अमित राजेरा, आशीष थापा (विकेटकीपर), क्रांति कुमार, प्राणेश छेत्री, गुरिंदर सिंह, पलजोर तमांग, ली योंग लेप्चा (कप्तान), अंकुर मलिक, एमडी सप्तुल्ला, राहुल कुमार प्रसाद, अभिषेक कुमार.

पंजाब– प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), हरनूर सिंह, अनमोलप्रीत सिंह, नमन धीर, रमनदीप सिंह, कृष भगत, सुखदीप बाजवा, गुरनूर बराड़, अर्शदीप सिंह, उदय सहारण, मयंक मारकंडे.

ये भी पढ़ें: क्रिकेट का असंभव रिकॉर्ड! ODI में इकलौता तिहरा शतक…99 फीसदी फैंस नहीं जानते इस खूंखार बल्लेबाज का नाम