Delta Force: डेल्टा फोर्स सिर्फ अमेरिका नहीं बल्कि पूरी दुनिया की सबसे खतरनाक और सीक्रेट मिलिट्री यूनिट्स में शामिल है. हालांकि, इसका आधिकारिक नाम फर्स्ट स्पेशल फोर्सेज ऑपरेशनल डिटैचमेंट डेल्टा है, लेकिन इसे आम बोलचाल में डेल्टा फोर्स कहा जाता है. अमेरिकी सेना के जॉइंट स्पेशल ऑपरेशंस कमांड (JSOC) के तहत डेल्टा फोर्स काम करने वाली टियर-1 की स्पेशल मिशन यूनिट है. इस यूनिट का काम बेहद गोपनीय ऑपरेशन को करना होता है, जिसके बारे अक्सर मीडिया और कई बार तो अमेरिकी सांसदों तक को खबर नहीं होती है. डेल्टा फोर्स का प्रमुख काम आतंकवाद के खिलाफ अभियान चलाना है. इसमें वो दुश्मन इलाके से बंधकों को छुड़ाने के साथ-साथ खतरनाक आतंकियों को पकड़ने या फिर उनको मार गिराने का काम भी करते हैं. डेल्टा फोर्स दुश्मन के इलाके में घुसकर चुपचाप सटीक हमला करने के लिए जानी जाती है. 

कैसे बनी डेल्टा फोर्स ?
डेल्टा फोर्स का गठन ब्रिटेन की मशहूर स्पेशल फोर्स SAS की तर्ज पर किया गया था. इसके पीछे कर्नल चार्ल्स बेकविथ का विजन अहम माना जाता है. क्योंकि आतंकवाद में बढ़ोतरी को देखते हुए अमेरिका को एक स्पेशल एंटी-टेरर फोर्स की जरूरत थी. डेल्टा फोर्स का मुख्य बेस फोर्ट ब्रैग नॉर्थ कैरोलिना में है. जहां, इसमें करीब 2000 सैनिक शामिल हैं. हालांकि, इनमें से 300 से 400 सैनिक ही ऑपरेशनल स्क्वाड्रन में तैनात रहते हैं. बाकी बैकअप के तौर पर काम करते हैं. 

नेवी सील
नेवी सील को अमेरिकी नेवी की सबसे खास स्पेशल फोर्स माना जाता है. इनको मुख्य तौर पर नेवल कॉम्बैट डिमोलिशन यूनिट्स और अंडरवॉटर डिमोलिशन के लिए जाना जाता है. दूसरे विश्व युद्ध के दौरान यूडीटी के जवान जिनको मेंढक सैनिक कहा जाता था, उसको दुश्मन के कब्जे वाले समुद्र तटों पर जाकर पानी के भीतर मौजूद सभी बाधाओं को नष्ट करने की ट्रेनिंग दी जाती थी. इनका मुख्य काम यूरोप और प्रशांत महासागर में होने वाली समुद्री लैंडिंग से पहले रास्ते को साफ करने का होता था.

Add Zee News as a Preferred Source

स्पेशल यूनिट 
हालांकि, उस समय दूसरी कुछ स्पेशल यूनिट भी सक्रिय थीं, जैसे स्काउट्स और रेडर्स. जिन्हें दुश्मन के समुद्री तट के इलाकों की टोह लेने और लैंडिंग नौकाओं को सुरक्षित तरीके से समुद्र तट तक पहुंचाने की जिम्मेदारी दी जाती थी.  इसके अलावा ऑफिस ऑफ स्ट्रैटेजिक सर्विसेज के ऑपरेशन तैराकों को अंडर वाटर लड़ाई फाइट की शुरुआत करने वाला माना जाता है. 1962 में अमेरिकी नौसेना ने पहली दो नेवी सील टीमें गठित की थी. इन टीमों में अधिकतर जवान यूडीटी की मौजूदा इकाइयों से लिए गए थे. 2011 के दौरान नेवी सील ने अलकायदा लीडर ओसामा बिन लादेन को मार गिराया था. 

क्या अंतर?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक डेल्टा फोर्स और नेवी सील में ज्यादा कोई बड़ा अंतर नहीं है. हालांकि, दोनों का गठन अलग-अलग दूरदृष्टि दृष्टिकोण के तहत किया गया था. जहां डेल्टा फोर्ट के लिए कोई सीधी भर्ती नहीं होती है तो वहीं नेवी सील के लिए नेवी जवानों का ही चुनाव होता है. हालांकि, नेवी सील समुद्र इलाकों में सैन्य कार्रवाई के साथ-साथ डेल्टा फोर्स की तरह आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई लड़ने के लिए जानी जाती है. 

यह भी पढ़ें: मादुरो के बाद कौन? ट्रंप ने ढूंढ लिया नया टारगेट, खामेनेई नहीं अब इस मुल्क की बारी!