News in Brief

Joe Root Test Record: इंग्लैंड के सबसे सफल बल्लेबाज जो रूट ने एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है. ऑस्ट्रेलिया के घर पर उन्होंने 41वीं टेस्ट सेंचुरी जड़कर पूर्व दिग्गज कंगारू बल्लेबाज रिकी पोंटिंग की बराबरी कर ली है. इसके साथ ही रूट ने इंटरनेशनल क्रिकेट में 60 शतक जड़ने का अद्भुत कारनामा भी कर दिया. वो इस स्पेशल मुकाम तक पहुंचने वाले दुनिया के छठे खिलाड़ी बन गए हैं. रूट से पहले सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली, रिकी पोंटिंग, कुमार संगाकारा और जैक्स कैलिस ने ये कारनामा किया था.

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चल रही एशेज सीरीज 2025-26 में भले ही इंग्लैंड 3-1 से पीछे है, लेकिन जो रूट ने अपने बल्ले से सबको प्रभावित किया है. इस दौरे पर आने से पहले उनपर ऑस्ट्रेलिया की धरती पर एक भी शतक नहीं जड़ने का कलंक भी लगा था, जिसे स्टार बल्लेबाज ने अब मिटा दिया है. इस सीरीज में उन्होंने अब तक दो शतक जड़ दिए हैं.

जो रूट को रोकना असंभव

Add Zee News as a Preferred Source

आपको ये जानकर हैरानी होगी कि जो रूट ने पिछले 5 सालों में रनों की बारिश करते हुए 24 टेस्ट शतक जड़ दिए हैं. जी हां, ये कहना गलत नहीं होगा कि इस फॉर्मेट में उन्हें रोकना लगभग असंभव है. सेंचुरी जड़ने का सिलसिला 2021 में शुरू हुआ था, जो अभी तक बरकरार है. 2021 में उन्होंने 6 शतक जड़े थे. 2022 में  पांच, 2023 में दो, 2024 में छह, 2025 में चार और 2025 में भी चार टेस्ट सेंचुरी जड़ी. इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज ने 2026 की शुरुआत भी धमाकेदार शतक से की है.

तोड़ देंगे सचिन तेंदुलकर का महारिकॉर्ड?

जब भारत के पूर्व महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने टेस्ट क्रिकेट में 15 हजार से अधिक रन और 51 शतक जड़े थे, तब ये कहा जाता था कि इस आंकड़े को क्रॉस करना नामुमकिन है. हालांकि, जो रूट अब इस महारिकॉर्ड के बेहद करीब आ गए हैं. वो अभी 35 साल के हैं और उनमें बहुत क्रिकेट बाकी है. मास्टर ब्लास्टर ने भारत के लिए 200 टेस्ट मैचों में प्रतिनिधित्व किया और 53.78 की औसत से खेलते 15921 रन बनाए थे. सचिन के नाम इस फॉर्मेट में 51 शतक हैं. बात करें जो रूट की तो इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज अब तेजी से सचिन के महारिकॉर्ड की तरफ बढ़ रहे हैं. वो शतकों के महारिकॉर्ड से 11 और रनों से करीब 2000 रन दूर हैं.

ये भी पढ़ें: Joe Root: सचिन के और करीब पहुंचे जो रूट, जड़ दिया 41वां शतक, रनों के महारिकॉर्ड से अब सिर्फ इतने रन दूर