
एविएशन की दुनिया में समय पर उड़ानें चलाना कोई आसान काम नहीं है. स्टाफ की कमी से लेकर मौसम की मार तक, सब कुछ प्रभावित करता है. 2025 में करीब 38.9 मिलियन फ्लाइट्स हुईं, और जियोपॉलिटिकल टेंशन से एयरस्पेस भी सीमित हो गया. लेकिन कुछ एयरपोर्ट्स और एयरलाइंस ने कमाल कर दिखाया है. एविएशन एनालिटिक्स फर्म सर्कियम की नई रिपोर्ट “On-Time Performance Review 2025” में कहा गया है कि स्ट्रक्चरल कंस्ट्रेंट्स अब बेसलाइन का हिस्सा बन गए हैं, न कि बस टेम्परेरी डिसरप्शन. इस रिपोर्ट में 12 ऐसे एयरपोर्ट्स और एयरलाइंस को हाइलाइट किया गया है जो पंक्चुअलिटी में अव्वल रहे, जिससे पैसेंजर्स खुश हुए और कॉस्ट भी बची है.
भारत इस लिस्ट में नहीं है शामिल
सीएनएएन में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, नई साल की शुरुआत में एविएशन की बड़ी खबर आ गई है. एविएशन एनालिटिक्स कंपनी सर्कियम (Cirium) की सालाना “On-Time Performance Review 2025” रिपोर्ट में दुनिया की सबसे टाइम पर चलने वाली एयरलाइंस और एयरपोर्ट्स की लिस्ट जारी हो गई है. 2025 में मौसम की मार, जियोपॉलिटिकल टेंशन और स्टाफ की कमी जैसी दिक्कतों के बावजूद कुछ ने कमाल कर दिखाया. लेकिन अफसोस, इस टॉप लिस्ट में कोई भारतीय एयरलाइन या एयरपोर्ट नहीं है. इंडिगो और एयर इंडिया एशिया-पैसिफिक में अच्छा कर रही हैं, लेकिन ग्लोबल टॉप में जगह नहीं बना पाईं है. दिल्ली-मुंबई जैसे बड़े एयरपोर्ट्स भी पीछे रह गए.
इस्तांबुल एयरपोर्ट बना दुनिया का नंबर-1
Cirium की रिपोर्ट के मुताबिक, तुर्की का इस्तांबुल एयरपोर्ट (IST) 2025 का Platinum Winner Airport बना.
यह एयरपोर्ट हर साल 8.4 करोड़ से ज्यादा यात्रियों को संभालता है और यहां से 330 से अधिक डेस्टिनेशन के लिए उड़ानें जाती हैं.
अप्रैल 2025 में इस्तांबुल एयरपोर्ट ने यूरोप का पहला ट्रिपल इंडिपेंडेंट रनवे ऑपरेशन शुरू किया, जिससे इसकी क्षमता 120 से बढ़कर 148 मूवमेंट प्रति घंटे हो गई. Cirium का कहना है कि इतने बड़े पैमाने पर ऑपरेशन के बावजूद इस्तांबुल एयरपोर्ट ने बेहतरीन कंट्रोल और स्थिरता दिखाई.
ऑन-टाइम परफॉर्मेंस में कौन आगे?
Cirium के अनुसार, ऑन-टाइम परफॉर्मेंस (OTP) का मतलब है कि उड़ान तय समय से 15 मिनट के भीतर पहुंचे या रवाना हो.
बड़ा एयरपोर्ट: सैंटियागो इंटरनेशनल एयरपोर्ट (चिली) – 87.04%
मीडियम एयरपोर्ट: पनामा सिटी टोकुमेन इंटरनेशनल – 93.34%
छोटा एयरपोर्ट: गुआयाकिल इंटरनेशनल (इक्वाडोर) – 91.47%
कतर एयरवेज बनी सबसे पंक्चुअल एयरलाइन
एयरलाइंस की बात करें तो Qatar Airways को 2025 की Platinum Winner Airline चुना गया. इस एयरलाइन ने 84.42% ऑन-टाइम परफॉर्मेंस दर्ज की, जो 2024 से बेहतर रही. Cirium के मुताबिक, जियोपॉलिटिकल तनाव, मौसम की अनिश्चितता और विमान उपलब्धता जैसी समस्याओं के बावजूद कतर एयरवेज़ ने स्मार्ट डेटा और बेहतर प्लानिंग के जरिए यात्रियों को समय पर उनकी मंज़िल तक पहुंचाया.
रीजन वाइज टॉप एयरलाइंस
ग्लोबल लेवल: Aeroméxico – 90.02%
एशिया पैसिफिक: Philippine Airlines – 83.12%
नॉर्थ अमेरिका: Delta Air Lines – 80.9%
यूरोप: Iberia Express – 88.94%
मिडिल ईस्ट और अफ्रीका: FlySafair – 91.06%
मोस्ट इम्प्रूव्ड एयरलाइन: Virgin Atlantic
Cirium क्या कहता है?
Cirium का कहना है कि अब एविएशन सेक्टर में रुकावटें अस्थायी नहीं रहीं, बल्कि सिस्टम का हिस्सा बन चुकी हैं. ऐसे में वही एयरपोर्ट और एयरलाइंस सफल हैं, जो तकनीक, बेहतर ऑपरेशनल कंट्रोल और तेजी से रिकवरी की क्षमता रखते हैं. सर्कियम की रिपोर्ट के मुताबिक, इस्तांबुल एयरपोर्ट (IST) को प्लेटिनम अवॉर्ड मिला. ये दुनिया का सबसे रिलायबल एयरपोर्ट बना, क्योंकि यहां स्केल बड़ा है लेकिन कंट्रोल शानदार. सालाना 84 मिलियन पैसेंजर्स और 330 डेस्टिनेशंस के बावजूद OTP (ऑन-टाइम परफॉर्मेंस, यानी 15 मिनट के अंदर डिपार्चर/अराइवल) 80.72% रही.

