News in Brief

भारत और न्यूजीलैंड के बीच 11 जनवरी से 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जानी है. आगामी सीरीज के लिए टीम इंडिया के स्क्वॉड में श्रेयस अय्यर को शामिल किया गया था. हालांकि, बीसीसीआई ने 1 कंडीशन भी रखी थी कि अय्यर अगर फिट होंगे तभी अंतिम एकादश में उन्हें जगह दी जाएगी. सीरीज की शुरुआत होने के हफ्ते भर पहले अय्यर ने विजय हजारे ट्रॉफी में शानदार पारी खेलते हुए अपनी मन्सा साफ जाहिर कर दी है. मुंबई की ओर से खेलते हुए अय्यर ने 3 गगनचुंबी छक्के उड़ाए हैं.

भारतीय टीम के लिए खुशखबरी
गौरतलब है कि हिमाचल प्रदेश और मुंबई के बीच में विजय हजारे ट्रॉफी का मुकाबला खेला जा रहा है. भारत के स्टार मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज श्रेयस अय्यर ने आगामी सीरीज से पहले शानदार शुरुआत करते हुए 82 रनों की आतिशी पारी खेलकर अपने फैंस को खुशखबरी दी है. भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाली 3 मैचों की वनडे सीरीज से पहले अय्यर का फॉर्म में आना टीम इंडिया के लिए बड़ा संकेत है. 

अय्यर की आतिशी पारी
आगामी वनडे सीरीज से पहले अय्यर ने फॉर्म में आकर एक चीज साफ कर दी कि वह टीम इंडिया का हिस्सा जरूर होंगे. उन्होंने मुंबई की ओर से 53 गेंदों का सामना करते हुए 3 छक्के और 10 चौके की मदद से 82 रनों की पारी खेली है. इस दौरान उनका बल्लेबाजी स्ट्राइक रेट 154.79 का रहा. अय्यर टीम इंडिया की खास मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज हैं. उनका फॉर्म में आना टीम के लिए शुभ संकेत है.

Add Zee News as a Preferred Source

ऑस्ट्रेलिया दौरे पर हुए थे चोटिल
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरे वनडे के दौरान पीछे भागते हुए कैच ले रहे थे उस दौरान उन्हें काफी गंभीर चोट आई थी. जिसकी वजह से वह आईसीयू में चले गए थे.  उसके बाद उनकी सर्जरी हुई और वह रिकवर हुए. अय्यर  अब एक बार फिर फॉर्म में आ चुके हैं. ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि उनका क्या प्रदर्शन रहता है.

ये भी पढें: सचिन और द्रविड़ का अजेय रिकॉर्ड ध्वस्त, टेस्ट में स्मिथ ने रच दिया इतिहास, 1 शतक ने बदल दिया रिकॉर्ड बुक