Nicolas Maduro capture Bet: वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो की गिरफ्तारी पर दांव लगाकर एक गुमनाम जुआरी ने रातों रात तकरीबन  3.6 करोड़ रुपये कमा लिए. सबसे चौंकाने वाली बात ये हैं कि उसने ये दांव अमेरिका की तरफ से मादुरो को पकड़ने की घोषणा से कुछ ही घंटे पहले लगाया गया था. इस घटना के बाद सवाल उठने लगे हैं. सबसे बड़ा सवाल ये है कि क्या इस शर्त को इनसाइडर इंफॉर्मेशन के आधार पर लगाया गया था. 

आपको बता दें कि ये दांव Poly Market नाम के एक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर लगाया गया था. जिसमें दांव लगाने वाले की पहचान केवल एक ब्लॉकचेन कोड से हो पाई है. इस व्यक्ति को लेकर एक दूसरी जानकारी भी सामने आई है कि उसने पिछले महीने ही इस प्लेटफार्म को जॉइन किया था. जिसके बाद उसने सिर्फ वेनेजुएला से ही जुड़े हुए चार दांव लगाए थे. जिसमें उसने मादुरो की गिरफ्तारी पर दांव की शुरुआत 32500 डॉलर से की थी, जिसकी कुल कीमत मादुरो की गिरफ्तारी के बाद 4.36 लाख डॉलर से ज्यादा हो गई. 

दांव पर आशंका
वहीं Poly Market के आंकड़ों की मानें तो, शुक्रवार की दोपहर तक मादुरो के सत्ता से बाहर होने की संभावना सिर्फ 6.5 प्रतिशत ही मानी जा रही थी. जिसके बाद ये आधी रात तक बढ़कर 11 प्रतिशत तक चली गई. लेकिन शनिवार को सुबह के वक्त ये संभावना अचानक बहुत तेजी से बढ़ने लगी. ये सटीक वो समय था, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया पर मादुरो के अमेरिकी हिरासत में होने को लेकर जानकारी दी थी. जिसके बाद इस ऑनलाइन दांव को लेकर शक गहराता जा रहा है, आशंका है कि कुछ लोगों को पहले से ही अमेरिका की इस कार्रवाई के बारे मे जानकारी थी.

Add Zee News as a Preferred Source

अनुमान या सट्टेबाजी?
अकसर हम लोगों को शर्त लगाते हुए देखते हैं, शर्त यानि कि किसी काम या घटना को लेकर पहले अनुमान लगाना. इसको साधारण भाषा में सट्टेबाजी भी कहा जा सकता है, जो अकसर क्रिकेट या फिर चुनावी नतीजों को लेकर की जाती है.हालांकि, भारत में सट्टेबाजी को सख्त कानून है. चाहे वो ऑफलाइन हो या ऑनलाइन. लेकिन इंटरनेशनल लेवल पर कई देशों में सट्टेबाजी कानूनी है. जिसमें कई लोग मालामाल होते हैं तो कई कंगाल. 

यह भी पढ़ें: ‘हथियार छोड़े हैं, चलाना नहीं भूले, हद में रहो ट्रंप’, अमेरिकी दंबगई के सामने इस राष्ट्रपति ने जंग की भरी हुंकार, कहा- ‘जगुआर को खुला छोड़ दूंगा’