
Manohara Odelia marriage experience: इंडोनेशियाई-अमेरिकी मूल की मॉडल मनोहरा ओडेलिया ने अपने व्यक्तिगत जीवन को लेकर सोशल मीडिया पर बड़ा खुलासा किया है. जिसमें उन्होंने मलेशियाई राजकुमार तेंग्कू फखरी से साथ हुए विवाह को दर्दनाक करार देते हुए इसे जबरदस्ती और बिना सहमति वाला बताया. ओडेलिया ने मीडिया से उनके बारे में सार्वजनिक तौर पर की जाने वाली बातों में सुधार करने की बात कही है, उन्होंने खुद को मीडिया की तरफ से मलेशिया के राजकुमार की पूर्व पत्नी के तौर पर दिखाने के तरीके को भी खारिज किया है. आपको बता दें कि ओडेलिया शादी के वक्त सिर्फ 16 वर्ष की थी. अब ओडेलिया की उम्र 33 वर्ष है.
ओडेलिया का कहना है कि जब 2008 में उनकी शादी हुई थी, तो वो उनकी सहमति के बिना हुई थी. जिसके चलते वो कानूनी तो बिल्कुल नहीं थी बल्कि एक तरह से जबरन शादी का मामला था. उन्होंने अपनी पोस्ट में यह भी कहा कि शादी के वक्त वो नाबालिग होने के कारण सहमति देने लायक नहीं थी, जिसके बाद उन्हें जबरदस्ती विवाह में धकेला गया. इसके लिए उन्होंने पत्रकारों और गूगल के साथ-साथ विकिपीडिया जैसे डिजिटल प्लेटफार्म से अपील की है कि वो उनके जीवन से जुड़े बाल विवाह और दुर्व्यवहार की असलियत को दिखाने वाले ज्यादा कारगर और नैतिक भाषा का इस्तेमाल करें.
ओडेलिया ने क्या कहा?
ओडेलिया ने शादी के दौरान केलंटन के शाही महल में बिताए एक साल के बारे में भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि इस एक साल के दौरान उन पर निगरानी रखी जाती थी और पूरा कंट्रोल होने की वजह से उनको शारीरिक, यौन शोषण का शिकार होना पड़ा. जिसके बाद वो 2009 में सिंगापुर के होटल से भागने में सफल हो गई थी और अमेरिकी दूतावास की मदद से इंडोनेशिया वापस आ गई. अपने वैवाहिक जीवन के बारे में ओडेलिया ने कहा कि उस वक्त जो कुछ भी हुआ उसमें कोई प्यार और आपसी सहमति नहीं थी, बल्कि सब कुछ उन पर जबरदस्ती थोपा गया था. जिसके चलते वो उसको कानूनी विवाह भी नहीं मानती हैं. क्योंकि वो उस नाबालिग थी और बस दबाव और आजादी की कमी के कारण शादी के बंधन में बंध गई.
यह भी पढ़ें: ‘बेनाम जुआरी’ को लगी ट्रंप के प्लान की भनक! मादुरो की गिरफ्तारी पर दांव लगा रातों रात कमाए लाखों डॉलर
कैसे मिला छूटकारा?
इंडोनेशिया की 16 वर्षीय मॉडल मनोहरा ओडेलिया का विवाह 2008 में मलेशिया के केलंतन राज्य सुल्तान के बेटे तेंग्कू मुहम्मद फखरी पेट्रा से हुआ था. उन्होंने आरोप लगाया कि विवाह के बाद उनकी जिंदगी अंधकारमय हो गई थी. क्योंकि उनको घूमने फिरने की आजादी नहीं थी और न ही माता-पिता से बात करने दी जाती थी. महल के अंदर ही निगरानी में उनको रखा जाता था. कुछ मीडिया इंटरव्यू के दौरान ओलेडिया ने शादी के दौरान खुद के साथ हुए गलत व्यवहार और यौन हिंसा के बारे में बताया था. शादी के एक साल बाद वो शाही यात्रा के दौरान 2009 में सिंगापुर के होटल से भाग गई, जिसके बाद वो अपनी मां और अमेरिकी दूतावास की मदद से इंडोनेशिया लौट पाने में सफल हो पाई.

