America-Venezuela Conflict: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वेनेजुएला पर हमला और वहां के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो की गिरफ्तारी को लेकर एक बयान जारी किया है. ट्रंप ने इसे एक सैन्य उपलब्धि बताया और कहा कि लोग इसके लिए उन्हें धन्यवाद कर रहे हैं. इतना ही नहीं ट्रंप ने अमेरिकी हथियारों की भी जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा कि कोई भी उन्हें हरा नहीं सकता है. किसी भी देश के पास उनके जैसे हथियार नहीं हैं. 

‘यह एक अद्भुत सैन्य उपलब्धि थी…’ 

ट्रंप ने वेनेजुएला पर की गई कार्रवाई को लेकर कहा,’ यह एक अद्भुत सैन्य उपलब्धि थी. लोग धन्यवाद कह रहे हैं. वे कह रहे हैं कि यह सबसे अविश्वसनीय उपलब्धियों में से एक है. यह बेहद जटिल था. 152 हवाई जहाज. हमारे बहुत सारे सैनिक जमीन पर मौजूद थे, लेकिन यह अद्भुत था. कोई भी नहीं मारा गया और दुर्भाग्य से दूसरी तरफ बहुत सारे लोग मारे गए. मैं सैनिकों से कह रहा हूं, जिनमें अधिकतर क्यूबा के थे, लेकिन बहुत से लोग मारे गए और उन्हें पता था कि हम आ रहे हैं और वे सुरक्षित थे. हमारे जवान हेलीकॉप्टरों से कूद रहे थे, लेकिन यह बहुत ही शानदार था.’ 

ये भी पढ़ें- क्या ट्रंप के ग्रीनलैंड पर कब्जे के प्लान पर लगेगा पलीता? टेंशन में यूरोप, 7 देशों का आया बयान

Add Zee News as a Preferred Source

 

मादुरो के लिए पैसे लेकर नारे लगा रहे लोग? 

ट्रंप ने बताया कि कार्रवाई के दौरान वेनेजुएला की बिजली अचनाक बंद हो गई थी. तब लोगों को पता चला कि कोई समस्या हुई है. जिनके पास मोमबत्ती थी उन्हें ही कुछ दिखाई दे रहा था. ट्रंप ने यह भी आरोप लगाया कि मादुरो के समर्थन में बोलने वाले लोगों को पैसे मिले हैं. उन्होंने कट्टरपंथी और वामपंथी लोगों को इसका जिम्मेदार ठहराया. उन्होंने कहा,’ ये सब पैसे लेकर काम करने वाले लोग हैं. इनमें से अधिकतर लोगों को पैसे मिलते हैं. आप समझ जाएंगे कि उन्हें पैसे मिलते हैं, जब उनके पास एकदम नए, सुंदर, बेहतरीन प्रिंटर से छपे हुए पोस्टर होते हैं और एक महिला का पोस्टर है, ‘मादुरो को आजाद करो’ और ये पोस्टर हमले से पहले का है.’ ट्रंप ने आगे कहा,’ आप उन्हें (मादुरो को) क्यों आजाद करवाना चाहते हैं? मुझे नहीं पता, लेकिन उन्हें आजाद होना चाहिए.’ 

ये भी पढ़ें- शांतिदूत का मुखौटा पहने ट्रंप ने दुनियाभर में फैलाई अराजकता, अमेरिका की देखा-देखी वेनेजुएला मॉडल फॉलो करेंगे बाकी देश?  

 

ट्रंप ने की हथियारों की तारीफ

ट्रंप ने अपने हथियारों की तारीफ करते हुए कहा,’ अमेरिका ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि हमारे पास धरती पर सबसे शक्तिशाली, सबसे घातक, सबसे आधुनिक और सबसे खूंखार सेना है, और कोई भी इसके आस-पास भी नहीं है. आप जानते हैं कि मैं यह बात लंबे समय से कहता आ रहा हूं. कोई भी हमें हरा नहीं सकता. कोई भी ऐसा नहीं कर सकता था. किसी के पास हमारे हथियार नहीं हैं. किसी के पास हमारे हथियारों जैसी क्वालिटी नहीं है.’