
T20 World Cup 2026: ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले पूरी तरह फिट हो गए हैं. वह टी20 वर्ल्ड कप से पहले बिग बैश लीग (बीबीएल) 2025-26 सीजन के शेष मुकाबलों में सिडनी सिक्सर्स के लिए खेलने वाले हैं. इससे वह अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देंगे और ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजी को टी20 वर्ल्ड कप में मजबूत करेंगे. दाएं हाथ के तेज गेंदबाज को सप्लीमेंट्री कॉन्ट्रैक्टेड खिलाड़ी के तौर पर टीम में शामिल किया गया है.
सिडनी सिक्सर्स ने किया ऐलान
सिडनी सिक्सर्स ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लिखा, ”हम बीबीएल 15 के लिए ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड का सप्लीमेंट्री कॉन्ट्रैक्टेड खिलाड़ी के तौर पर स्वागत करते हुए उत्साहित हैं.” बिग बैश लीग में ‘सप्लीमेंट्री कॉन्ट्रैक्ट’ क्लबों को क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से अनुबंधित खिलाड़ियों को साइन करने की अनुमति देता है, जिनके राष्ट्रीय टीम में खेलने की प्रतिबद्धता के कारण सीमित उपलब्धता होने की उम्मीद है.
ये भी पढ़ें: नेपाल की टी20 वर्ल्ड कप टीम का ऐलान… जेल जा चुके प्लेयर को मौका, देख लें पूरा स्क्वॉड
हेजलवुड का शानदार रिकॉर्ड
जोश हेजलवुड ने बिग बैश लीग में अब तक सिर्फ सिडनी सिक्सर्स की तरफ से खेला है. उन्होंने 19 मुकाबलों में 8.50 की औसत के साथ 17 विकेट हासिल किए हैं. पिछली बार वह 2019/20 सीजन में नजर आए थे, जिसके 5 मुकाबलों में 12 विकेट हासिल किए. सटीकता, उछाल और निरंतरता के साथ जोश हेजलवुड दुनिया के क्रिकेट में प्रमुख तेज गेंदबाजों में से एक रहे हैं.
ये भी पढ़ें: 8 ओवर, 30 रन, 7 विकेट… शब्बीर खान ने मणिपुर पर बरपाया कहर, विजय हजारे ट्रॉफी एलीट में बिहार की एंट्री
लगातार चोटिल हुए हेजलवुड
इस ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज का चोटों का लंबा इतिहास रहा है. हाल ही में एशेज टेस्ट सीरीज के दौरान हेजलवुड हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण बाहर हो गए थे. उस झटके से उबरने के दौरान, उन्हें अकिलीज की समस्या हुई, जिससे उनकी वापसी में और देरी हुई. अनुभवी तेज गेंदबाज को आगामी टी20 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम में भी शामिल किया गया है.
