News in Brief

Malaysia Open 2026: भारतीय स्टार महिला बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु इस वक्त चर्चा में हैं. नए साल 2026 में उन्होंने मैदान पर उतरते ही कमाल कर दिया. 2026 के अपने पहले ही मैच में इस स्टार खिलाड़ी ने शानदार जीत दर्ज की. वो इस वक्त मलेशिया ओपन सुपर 1000 में खेल रही हैं, जहां उन्होंने पहले राउंड में चीनी ताइपे की सुंग शुओ युन को 21-14 से कड़ी शिकस्त दी. यह मुकाबला 2 सेट में खत्म हो गया, जो कुल 51 मिनट तक चला, जिसमें सिंधु पूरी तरह से हावी दिखीं.

ये जीत इसलिए भी खास है, क्योंकि 30 साल की भारतीय स्टार महिला बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु पिछले काफी समय से चोटिल चल रही थीं, लेकिन उन्होंने मलेशिया ओपन 2026 के जरिए शानदार वापसी की है.

ऐसा रहा मुकाबला

मुकाबले की बात करें तो पहले राउंड का मुकाबला 51 मिनट तक चला, जिसे पीवी सिंधु ने 21-14 से जीता. फिर दूसरे सेट में पीवी सिंधु को चीनी ताइपे की खिलाड़ी ने कड़ी टक्कर दी, लेकिन आखिर में सिंधु ने 22-20 से बाजी मारी. इस जीत के साथ उन्होंने प्री-क्वार्टर फाइनल के लिए अपनी जगह पक्की कर ली है.

Add Zee News as a Preferred Source

अगला मैच किससे होगा?

पीवी सिंधु इस मैच के जरिए अपने करियर में दूसरी बार सुंग शुओ युन को मात देने में सफल रही हैं. अब उन्हें अगले राउंड में जापान की वर्ल्ड नंबर 9 रैंकिंग खिलाड़ी टोमोका मियाजाकी से भिड़ना होगा. सिंधु फिलहाल वर्ल्ड रैंकिंग में 18वें नंबर पर काबिज हैं.

ध्रुव कपिला और तनीशा क्रास्टो की जोड़ी बाहर

उधर भारत की महिला डबल्स जोड़ी ध्रुव कपिला और तनीशा क्रास्टो के हाथ निराशा लगी है. इस जोड़ी के लिए मलेशिया ओपन सुपर 1000 की शुरुआत खराब रही. पहले ही राउंड में अमेरिका की जोड़ी के साथ तीन सेट तक चले मैच में 2-1 से हार झेलनी पड़ी. पहले सेट में प्रेस्ली स्मिथ और जेनी गाई की अमेरिकी जोड़ी ने 15-21 से जीत दर्ज की. फिर दूसरे सेट को ध्रुव कपिला और तनीशा क्रास्टो ने 21-18 से अपने नाम किया, लेकिन तीसरे सेट में लय बिगड़ी और 15-21 से हार मिली. इस हार के साथ भारत की ये जोड़ी टूर्नामेंट से बाहर हो गई है.

ये भी पढ़ें:  T20 World Cup 2026: ये वर्ल्ड कप विनर भारतीय दिग्गज अब श्रीलंका को बनाएगा चैंपियन? टी20 विश्व कप 2026 में बनने जा रहा कोच