Most Run After 163 Test: एशेज सीरीज 2025-26 में ट्रेविस हेड टॉप रन स्कोरर रहे, जिन्होंने 5 टेस्ट की 10 पारियों में कुल 629 रन ठोके. उनके बाद दूसरा नाम जो रूट का है, जिन्होंने 10 पारियों में 44.44 की औसत से कुल 400 रन ठोके. यह सीरीज भले ही इंग्लैंड 3-2 से हार गया हो, लेकिन जो रूट ने रिकॉर्ड की बारिश कर डाली. रूट टेस्ट करियर में कितनी तेजी से रन बना रहे हैं, एक खास रिकॉर्ड उसकी गवाही देता है. ये रिकॉर्ड है 163 टेस्ट खेलने के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने का, जिसमें रूट सबसे आगे हैं. सचिन तेंदुलकर इस लिस्ट में नंबर 5 पर हैं.
जब हम टेस्ट में 163 टेस्ट खेलने वाले दिग्गजों की लिस्ट देखते हैं, तो रूट नंबर 1 पर काबिज हैं. उन्होंने इंग्लिश टीम के लिए अब तक 163 टेस्ट मैच में 13943 रन बनाए हैं. उनके बाद दूसरा नाम राहुल द्रविड़ का है, जिन्होंने 13262 रन बनाए हैं, रिकी पोंटिंग इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर हैं, जबकि जैक कैलिस चौथे और सचिन तेंदुलकर नंबर 5 पर हैं.
163 टेस्ट खेलने के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 5 बैटर
जो रूट-13943
राहुल द्रविड़- 13262
रिकी पोंटिंग- 13218
जैक कैलिस- 13133
सचिन तेंदुलकर- 13091
एशेज सीरीज 2025-26 में रूट ने क्या किया?
एशेज सीरीज 2025-26 में रूट का बल्ला खूब चला है. उन्होंने 5 मैचों की 10 पारियों में 44.44 की औसत से कुल 400 रन किए हैं, जिनमें 2 सेंचुरी भी शामिल हैं. ब्रिस्बेन में हुए पिंक बॉल टेस्ट में उन्होंने सेंचुरी ठोकी थी, फिर सिडनी में भी शतक लगाया. सिडनी में 160 रनों की पारी खेली, जो इस सीरीज में उनका हाई स्कोर रहा.
टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 5 बल्लेबाज
सचिन तेंदुलकर- 200 टेस्ट में 15921 रन
जो रूट- 163 टेस्ट में 13943 रन
रिकी पोंटिंग- 168 टेस्ट में 13378 रन
जैक कैलिस- 166 टेस्ट में 13289 रन
राहुल द्रविड़- 164 टेस्ट में 13288 रन
सचिन का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ पाएंगे रूट?
टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रनों का वर्ल्ड रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम है, जिन्होंने 200 टेस्ट में 15921 रन बनाए हैं. अब रूट सचिन का यह रिकॉर्ड तोड़ने की तरफ तेजी से बढ़ रहे हैं. वो इस वर्ल्ड रिकॉर्ड को ब्रेक करने से सिर्फ 1978 रन दूर हैं. सचिन के नाम 15921 जबकि रूट ने 13943 रन बना लिए हैं.
ये भी पढ़ें: Mitchell Starc ने बदल डाला 143 साल पुराना इतिहास, जो कभी नहीं हुआ वो कर डाला, इस मामले में बने नंबर 1
