Bangladesh Hindu Violence: बांग्लादेश में बीते दिनों कपड़ा फैक्ट्री में काम करने वाले एक हिंदू शख्स दीपू चंद्र दास की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी. उसके शरीर को सरेआम चौराहे पर लटकाकर जला दिया गया था. दुनियाभर में इस घटना का अपनी ओर ध्यान खींचने के बाद बांग्लादेश पुलिस ने घटना पर कार्रवाई की. अब मामले को लेकर पुलिस ने घटना के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.  

मुख्य आरोपी को पकड़ा 

‘इंडिया टुडे’ की रिपोर्ट के मुताबिक घटना का मुख्य आरोपी यासीन अराफात एक शिक्षक रह चुका है. उसी ने दीपू चंद्र दास की हत्या को लेकर पूरी प्लानिंग की थी और फिर घटना को अंजाम दिया. पुलिस के मुताबिक दीपू की हत्या के बाद यासीन अराफात उस इलाके से भागकर छिप गया था. गुरुवार  8 जनवरी 2026 को उसकी गिरफ्तार हुई. पुलिस के मुताबिक यासीन की ओर से ही दीपू चंद्र दास की हत्या की साजिश रची गई थी. 

ये भी पढ़ें- पूरी दुनिया में मची हलचल, अचानक क्यों नेतन्याहू ने मिलाया PM मोदी को फोन? क्या भारत-इजरायल बनाएंगे नई रणनीति 

Add Zee News as a Preferred Source

 

यासीन ने ही भीड़ को इकट्ठा किया 

पुलिस के मुताबिक यासीन ने ही भीड़ को इकट्टा कर दीपू दास को निशाना बनाने के लिए उकसायाय. बांग्लादेश के मैमनसिंह जिले में बीते महीने 18 दिसंबर 2025 को हिंदू युवक दीपू चंद्र दास पर ईशनिंदा का आरोप लगा था. इस आरोप के बाद उसे फैक्ट्री से भी निकाल दिया गया था. गुस्साई भीड़ ने दीपू को पीट-पीटकर मार डाला और फिर उसके बाद उसे एक चौराहे पर ले जाकर उसके शव को पेड़ से टांगकर पूरी पब्लिक के सामने पेट्रोल डालकर आग लगा दी. पुलिस के मुताबित यासीन ने खुद दीपू को खींचकर पेड़ में बांधा और उसपर आग लगाई थी. वह उसी इलाके में रहता था और मस्जिद में इमाम है. 

ये भी पढ़ें- 8 प्राइवेट जेट, 300 लग्जरी कारें, 52 सोने की यॉट… ये हैं दुनिया के सबसे अमीर राजा, एलन मस्क को टक्कर देती है दौलत  

 

बांग्लादेश में हिंदुओं की हत्या 

बता दें कि बांग्लादेश में पिछले कुछ समय में दीपू चंद्र दास के अलावा और भी कई हिंदुओं की हत्या हुई है. इसी साल 5 जनवरी 2026 को मोनी चक्रवर्ती की हत्या की गई. इसके अलावा इसी दिन एक न्यूजपेपर के एडिटर राणा प्रताप की भी कुछ अज्ञात बदमाशों ने हत्या कर दी थी. उससे पहले खोकन चंद्र दास नाम के एक दुकानदार को भी भीड़ ने मार डाला था. अस्पताल में कई दिनों तक इलाज चलने के बाद खोकन दास की मौत हो गई थी. इससे कुछ दिन पहले ही अमृत मंडल नाम के एक हिंदू शख्स को भी भीड़ ने पिटाई कर मार डाला था.