EAM S Jaishankar:  भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर पिछले साल सितंबर के महीने में अमेरिका की आधिकारिक यात्रा पर थे. इस दौरान कुछ ऐसा हुआ, जो किसी ने न सोचा था. आमतौर पर किसी भी नेता की विदेश यात्रा के दौरान समय की एक सीमा होती है, इस सीमित समय में अधिक से अधिक काम करना होता है और प्लान के अनुसार, नेताओं और अधिकारियों से मिलना होता है. हालांकि, जयशंकर की सितंबर माह की इस यात्रा में उनको हवाई जहाज की जगह अमेरिका में सड़क मार्ग से यात्रा करनी पड़ी. जिसके बारे में अब जानकारी सामने आई है. 

बताया जाता है कि सितंबर के महीने में सरकारी कामकाज बंद होने के दौरान जब कमर्शियल फ्लाइंट्स भी बंद हो गईं, तो अमेरिकी सुरक्षा अधिकारियों ने विदेश मंत्री एस जयशंकर को 416 मील (लगभग 670 KM) की दूरी तक गाड़ी से पहुंचाया. इस यात्रा के कारण जयशंकर संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरस के साथ मीटिंग के लिए न्यूयॉर्क पहुंच सकते थे. बता दें कि यह जानकारी अमेरिकी डिप्लोमैटिक सिक्योरिटी सर्विस ने 30 दिसंबर को लिखी थी और इसको 8 जनवरी 2026 को सार्वजनिक किया गया. 

जयशंकर को क्यों करनी पड़ी इतनी लंबी सड़क यात्रा? 

Add Zee News as a Preferred Source

जानकारी के मुताबिक, अमेरिका में सरकारी कामकाज बंद होने से पूरे देश में हवाई यात्रा भी रूक गई थी, उड़ानों की कमी और देरी के कारण सुरक्षा अधिकारियों ने फैसला लिया कि विदेश मंत्री को न्यूयॉर्क तक सड़क मार्ग से ले जाया जाए. इसके बाद अमेरिकी डिप्लेमैटिक सिक्योरिटी सर्विस के एजेंटों ने जयशंकर को अमेरिका-कनाडा बॉर्डर पर लेविस्टन-क्वीनस्टन ब्रिज पर रिसीव किया और मैनहट्टन के लिए सात घंटे की यात्रा शुरू की. 670 किलोमीटर की यात्रा को तय करने के बाद भारतीय विदेश मंत्री न्यूयॉर्क पहुंचे और फिर यूएन के महासचिव से मुलाकात की. 

सामने आई इस घटना की रिपोर्ट से पता चलता है कि इस पूरे कार्यक्रम में कुल 27 एजेंटों ने हिस्सा लिया. वे डिप्लोमौटिक सुरक्षा सेवा के डिग्निटरी प्रोटेटेक्शन डिवीजन और इसके न्यूयॉर्क और बफेलो फील्ड ऑफिस से थे. वहीं, बताया जा रहा है कि कुछ एजेंट स्थानीय टीमों की मदद करने के लिए अलग से गाड़ी चलाकर गए. इस दौरान अमेरिका के इस हिस्से में जाम देने वाली ठंड पड़ रही थी, बावजूद इसके विदेश मंत्री एस जयशंकर का कफिला नहीं रुका. ये काफिला न्यूयॉर्क राज्य के कई दुर्गम इलाके से भी गुजरा. 

रास्ते में घायल महिला की भी की गई मदद

रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि न्यूयॉर्क शहर पहुंचने पर सुरक्षा काफिले का सामना एक सड़क दुर्घटना में घायल महिला से भी हुआ. वह महिला हिट-एंड-रन का शिकार होने के बाद सड़क पर घायल अवस्था में पड़ी थी. इस दौरान काफिले में शामिल एक सुरक्षा एजेंट ने तुरंत गाड़ी रोका और महिला की मदद की. वहीं, अन्य एजेंटों ने ट्रैफिक को नियंत्रित किया, जिससे एंबुलेंस आसानी से और कम से कम समय में धायल महिला को लेकर अस्पताल पहुंच सके. इस दौरान सबसे खास बात रही कि इस मानवीय मदद के बाद भी विदेश मंत्री की सुरक्षा में किसी प्रकार की कोई चूक नहीं हुई. गौरतलब है कि अमेरिका की डिप्लोमैटिक सुरक्षा सर्विस यूएस के विदेश मंत्रालय का एक हिस्सा है. इसका मुख्य का अमेरिकी राजनयिकों और अमेरिका के दौरे पर आने वाले विदेशी वीआईपी मेहमानों को सुरक्षा प्रदान करना है. 

यह भी पढ़ें: 1952 का वो कानून जिसके दम पर ग्रीनलैंड ने ट्रंप को धमकाया; पहले मारेंगे गोली, बात बाद में होगी