News in Brief

MI vs RCB: महिला प्रीमियर लीग (WPL 2026) का आगाज रोमांचक मुकाबले के साथ हुआ. मुंबई और आरसीबी पहले ही मुकाबले में आखिरी ओवर में 18 रन चेज से पूरा डीवाई पाटिल स्टेडियम शोर से गूंज उठा.  पूरे मैच की हीरो डी क्लर्क रहीं जिन्होंने बल्ले से तबाही मचाकर आखिरी गेंद पर मुंबई से जीत छीन ली. इस ऑलराउंडर ने आखिरी ओवर में 18 रन ठोके और महिला प्रीमियर लीग में बड़ा रिकॉर्ड बनाया. 3 साल पहले कुछ ऐसा ही एक और मुकाबला देखने को मिला था. 

155 का था टारगेट

मुंबई की टीम को पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिला था. जैसे-तैसे टीम 155 के स्कोर तक पहुंची. आरसीबी की तरफ से धांसू ऑलराउंडर डी क्लर्क ने मुंबई के 4 अहम बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा. इसके बाद इस खिलाड़ी का जादू बैटिंग में भी चला जब मुंबई की टीम जीत की दहलीज पर खड़ी थी. डी क्लर्क ने आखिरी ओवर में 18 रन ठोककर टीम को जीत दिलाई. आखिरी गेंद में आरसीबी को 2 रन की दरकार थी तो डी क्लर्क ने चौका जमाकर टीम झोली में जीत डाली और मैच की हीरो साबित हुईं. 

Add Zee News as a Preferred Source

बन गया बड़ा रिकॉर्ड

महिला प्रीमियर लीग में लास्ट ओवर में सबसे बड़े चेज की लिस्ट अपडेट हो गई है. 3 साल पहले यूपी वॉरियर्स और गुजरात के बीच मुकाबले में 19 रन आखिरी ओवर में चेज हुए थे. ये रिकॉर्ड बाल-बाल बचा, लेकिन डी क्लर्क ने इस ओवर में 20 रन ठोके क्योंकि उन्होंने आखिरी गेंद पर चौका जमाया. इस ओवर में 2 चौके और दो छक्के देखने को मिले थे. उन्होंने 44 गेंद में 63 रन की तूफानी पारी खेली. 

ये भी पढे़ं.. नया कप्तान, नया ओपनिंग पेयर.. यूपी वॉरियर्स करेगी नई शुरूआत, स्क्वॉड में कितना है दम

हार के बाद निराश हरमनप्रीत

हार के बाद कप्तान हरमनप्रीत कौर निराश नजर आईं. उन्होंने कहा, ‘हम जानते हैं कि उसके (डी क्लर्क) पास आखिरी ओवर में जितने भी रन चाहिए, उतने बनाने की क्षमता है. लेकिन हाँ, मुझे लगता है कि हमने आखिरी ओवर में एक भी अच्छी गेंद नहीं फेंकी, जिसकी जरूरत थी. कभी-कभी ऐसा होता है. हमने उसे दो-तीन मौके दिए और जब आप किसी बल्लेबाज को मौके देते रहते हैं, तो वे हमेशा और भी मजबूत मानसिकता के साथ वापस आते हैं. हम यह नहीं कह सकते कि आखिरी ओवर हमारे पक्ष में नहीं गया. हमें कुछ मौके मिले, लेकिन हमने उन्हें गंवा दिया.’