donald trump gifts shoes to vance or marco: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और विदेश मंत्री मार्को रुबियो को खास उपहार दिए हैं. उन्होंने दोनों को जूते दिए और हंसते‑हंसते उन्हें किड्स यानी बच्चे कहा है. ये सब उन्होंने द न्यू यॉर्क टाइम्स से बात करते समय किया है.
7 जनवरी को ट्रंप ने ओवल ऑफिस में लगभग दो घंटे बातचीत की, इस दौरान पत्रकारों ने कई बातें रिकॉर्ड की हैं. ट्रंप ने अपने सहयोगियों से हंसी‑मजाक भरे अंदाज में पेश आकर कहा कि वे यानी जेडी वेंस और मार्को रुबियो उनके बच्चे हैं. उस समय दोनों ही पदाधिकारी वही जूते पहने हुए थे जो ट्रंप ने उन्हें पहले ही खरीदकर दिए थे.
जूते नहीं थे पसंद
ये जूते ट्रंप ने वेंस और रुबियो को इसलिए दिया क्योंकि उनके पहने हुए जूते उन्हें पसंद नहीं आए थे. पिछले महीने छुट्टियों के एक कार्यक्रम में वेंस ने बताया था कि ट्रंप ने उनसे कहा था कि वे चार‑चार जोड़े जूते हर एक के लिए खरीदेंगे और इसके लिए उन्होंने उनका साइज भी पूछा था. बाद में दोनों ने ओवल ऑफिस इंटरव्यू में जो जूते दिखाए, जो ट्रंप द्वारा दिया गया था.
इस जूते देने की घटना के बाद ट्रंप ने सबको व्हाइट हाउस का दौरा भी करवाया. उन्होंने खुद वैलेट बुलाकर पानी और कोक मंगवाया, और लाइट‑पोइंटर से पुराने चित्रों के बारे में बताया कि उन्होंने उसमें क्या बदलाव किए हैं. इस दौरान वे कभी होस्ट, कभी नेता, तो कभी बिल्डर की भूमिका में दिखे. उनकी बातचीत में ऊर्जा और मजाक दोनों का मिश्रण था.
ट्रंप ने बातचीत के दौरान अपनी सेहत और उम्र पर उठाए गए सवालों का भी जवाब दिया. उन्होंने कहा कि उन्हें अब भी वैसा ही महसूस होता है जैसे वो चालीस साल पहले थे. उन्होंने अपनी प्रॉपर्टी डेवलपमेंट पर भी बात की और कहा कि शायद वे राजनीति से ज्यादा रियल एस्टेट में अच्छे थे. इसी बातचीत में उन्होंने अपनी पुरानी आलोचनाओं और शांति प्रयासों के बारे में भी बताया है.
यह भी पढ़ें: दुलहस्ती प्रोजेक्ट पर PAK की गीदड़भभकी पर भारत का पलटवार, कहा-‘खून और पानी एक साथ नहीं बह सकते’
