hassan rahimpour to threat trump: ईरान एक बार फिर बड़े आंदोलन की चपेट में है. दिसंबर में शुरू हुए विरोध प्रदर्शन अब देश के सभी 31 प्रांतों तक फैल चुके हैं. 100 से ज्यादा शहरों में लोग सड़कों पर उतर आए हैं. इसकी सबसे बड़ी वजह देश की खराब आर्थिक हालत है. ईरानी रियाल लगातार कमजोर हो रहा है. महंगाई तेजी से बढ़ रही है. रोजमर्रा की चीजें आम लोगों की पहुंच से बाहर होती जा रही हैं. इसी कारण जनता का गुस्सा सरकार के खिलाफ फूट पड़ा है. इन मामलों में ट्रंप लगातार बोल रहे हैं. जिसके कारण से ईरानी नेता हसन रहीमपुर अजघादी ने उनको धमकी दिया है.

200 से ज्यादा लोगों की मौत
इन प्रदर्शनों में सुप्रीम लीडर अली खामेनेई के खिलाफ नारे लगाए जा रहे हैं. कई जगह लोग ईरान के पूर्व शाही परिवार के सदस्य रेजा पहलवी के समर्थन में भी दिखे हैं. हालात इतने बिगड़ चुके हैं कि अब तक 200 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है. करीब 2,000 से ज्यादा प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया गया है. सुरक्षा बलों की कार्रवाई को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं. अंतरराष्ट्रीय लेवल पर ईरान की आलोचना हो रही है.

इसी बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी लगातार ईरान पर बयान दे रहे हैं. उन्होंने कई बार कहा है कि अगर ईरान सरकार प्रदर्शनकारियों पर हिंसा करती रही, तो अमेरिका चुप नहीं बैठेगा. ट्रंप का कहना है कि अमेरिका जरूरत पड़ी तो हस्तक्षेप करेगा. उन्होंने ईरानी नेतृत्व को चेतावनी देते हुए कहा है कि अमेरिका वहां जवाब देगा, जहां सबसे ज्यादा असर पड़ेगा.

Add Zee News as a Preferred Source

मादुरो की तरह किडनैप
इन बयानों के बीच अब एक ईरानी नेता ने ट्रंप को खुली धमकी दी है. ईरान की सुप्रीम काउंसिल ऑफ कल्चरल रेवोल्यूशन के सदस्य हसन रहीमपुर अजघादी ने कहा कि ट्रंप को भी मादुरो की तरह किडनैप किया जाना चाहिए. उन्होंने दावा किया कि जैसे अमेरिका ने वेनेजुएला के राष्ट्रपति मादुरो के साथ सख्त रवैया अपनाया, वैसा ही ट्रंप के साथ होना चाहिए. अजघादी ने यह भी कहा कि ट्रंप को उनके राष्ट्रपति कार्यकाल के दौरान या उसके बाद भी निशाना बनाया जा सकता है.

इस बयान के बाद अमेरिका और ईरान के बीच तनाव और बढ़ गया है. दोनों देशों के रिश्ते पहले से ही बेहद खराब हैं. हाल ही में इजरायल और ईरान के बीच हुए संघर्ष में भी अमेरिका ने इजरायल का समर्थन किया था. अमेरिका ने ईरान के परमाणु ठिकानों पर हमलों में साथ दिया था. अब विरोध प्रदर्शन, धमकियां और बयानबाजी ने हालात और गंभीर बना दिए हैं. दुनिया भर की नजरें इस समय ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव पर टिकी हुई हैं.

यह भी पढ़ें: दुलहस्ती प्रोजेक्ट पर PAK की गीदड़भभकी पर भारत का पलटवार, कहा-‘खून और पानी एक साथ नहीं बह सकते’