Acting President of Venezuela Donald Trump: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को एक ऐसा पोस्ट किया जो हर किसी को हैरान कर गया. ट्रुथ सोशल पर उन्होंने अपनी एक फोटो शेयर की, जिसमें उनका नाम ‘वेनेजुएला का कार्यवाहक राष्ट्रपति’ लिखा हुआ है. ये तस्वीर ऐसे समय में आई है अमेरिका ने वेनेजुएला के पूर्व नेता निकोलस मदुरो को गिरफ्तार कर लिया है और वहां की सत्ता पर अब अमेरिका पूरी तरह से कब्जा कठपुतली सरकार को करवा रहा है.ट्रंप, जो 45वें और 47वें अमेरिकी राष्ट्रपति के रूप में जाने जाते हैं, उन्होंने जनवरी 2025 में दोबारा अमेरिकी राष्ट्रपति का पद संभाला था. अब वो खुद को वेनेजुएला का इंचार्ज बता रहे हैं. जिसके बाद अब राजनीतिक दुनिया में तूफान मचा हुआ है. 

ट्रंप ने ऐसा क्या पोस्ट किया?
हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट Truth Social पर एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वह खुद को “Acting President of Venezuela” यानी वेनेज़ुएला का कार्यवाहक राष्ट्रपति बताते दिख रहे हैं. इस पोस्ट में ट्रंप का लेबल पहले यूएस के राष्ट्रपति के साथ ही “Acting President of Venezuela, Incumbent January 2026” लिखा हुआ है, जिसने मीडिया और दुनियाभर के लोगों का ध्यान खींच लिया है.

अभी वेनेजुएला में क्या हालात हैं?
 
वेनेज़ुएला की असल स्थिति थोड़ी जटिल है. वेनेज़ुएला में राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को जनवरी 2026 में अमेरिकी सेना ने गिरफ़्तार कर लिया था, और वहां की सुप्रीम कोर्ट ने डेल्सी रोड्रिगेज को अंतरिम राष्ट्रपति नियुक्त किया है.असल ज़मीन पर डेल्सी रोड्रिगेज ही देश की कार्यवाहक राष्ट्रपति हैं, न कि ट्रंप. ट्रंप का यह दावा एक डिजिटल रूप से बदली हुई तस्वीर के ज़रिए किया गया, जिसे कई अखबारों ने प्रोवोकेटिव या सैटिरिकल कहा है.

दुनिया में मचा हंगामा?
ट्रंप के इस पोस्ट के बाद कई देशों और मीडिया संस्थानों में बहस तेज़ हो गई है. कुछ लोग इसे मज़ाक के रूप में ले रहे हैं, तो कुछ इसे अंतरराष्ट्रीय राजनीति में नई चुनौती मान रहे हैं. इस मुद्दे ने वेनेज़ुएला की राजनीतिक स्थिति और अमेरिकी विदेश नीति पर नए सवाल खड़े कर दिए हैं.

क्या यह वास्तविक राजनीतिक फैसला है?
विश्लेषकों का कहना है कि यह पोस्ट शायद राजनीतिक संदेश देने या ध्यान आकर्षित करने के लिए किया गया है, न कि किसी असली कानूनी बदलाव का परिणाम. वास्तविकता में, वेनेज़ुएला एक संप्रभु देश है और उसका नेतृत्व वहां के संविधान के तहत तय होता है. सरकार की चाभी किसके हाथ में, किसके इशाने पर होगी ये अब देखने वाली बात होगी.