अमेरिका के इंडियाना में एक बार फिर हुई रोहित गोदारा और लॉरेंस बिश्नोई के बीच गैंगवार हुआ है. इस गैंगवार में लॉरेंस गैंग के एक गैंगस्टर वीरेंद्र सेंभी की हत्या कर दी गई है जबकि एक और गैंगस्टर के घायल होने की खबर है. इस गैंगवार की जिम्मेदारी बलजोत और जस्सा नाम के गैंगस्टरों ने ली है. ये दोनों ही रोहित गोदारा गैंग से जुड़े है. सोशल मीडिया के फेसबुक प्लेटफॉर्म पर पोस्ट कर बलजोत और जस्सा ने इस गैंगवार में हुई हत्या की जिम्मेदारी ली है. दोनों ने फेसबुक पर पोस्ट में बताया कि कैसे लॉरेंस बिश्नोई गैंग के इस गैंगस्टर की हत्या उन्होंने की. 

बलजोत ने अपनी फेसबुक पोस्ट पर हत्या की जिम्मेदारी लेते हुए लिखा, ‘सत श्री अकाल वाहेगुरु जी का खालसा, वाहेगुरु जी की फतेह,आज इंडियाना में विरेंदर सेंभी की जो हत्या हुई है उसकी जिम्मेदारी मैं बलजोत और जस्सा लेते हैं. इसी व्यक्ति ने हमारे भाई जस्सा पर फायरिंग करवाई थी जिसमें हमारे भाई को कोई नुकसान नहीं हुआ लेकिन इसने हमारे अन्य भाइयों को नुकसान पहुंचवाया था.यह व्यक्ति लॉरेंस को अपना सरपरस्त बताकर यहां उगाही करता था और ट्रेलरों की चोरी भी करवाता था. यह बेहद नीच किस्म का इंसान था. आज इसका कत्ल करके हम यह संदेश देना चाहते हैं कि जो भी हमारे भाइयों को नुकसान पहुंचाने की सोचेगा, उसका अंजाम भी यही होगा.’

गलतफहमी दूर कर लो अब किसी का राज…
इसके अलावा लॉरेंस गद्दार के साथ जो भी चलेगा उसका भी इसी तरह नुकसान किया जाएगा. गलतफहमी दूर कर लो अब किसी का राज नहीं चलता है. इस पोस्ट के साथ उन्होंने फेसबुक पर #लॉरेंस_गद्दार_के_गुर्गे सावधान रहें. #बलजोत और #जस्सा के साथ शेयर किया. उन्होंने अपनी पोस्ट में आगे ये भी लिखा था, ‘जिन्होंने हमारे दुश्मनों को पानी तक पिलाया है, किसी को भी नहीं छोड़ा जाएगा. सबकी बारी आएगी, इंतजार करो और देखो, जल्दी ही सरप्राइज दिया जाएगा.’

Add Zee News as a Preferred Source

अक्टूबर 2025 में ऑडियो वायरल होने के बाद सुर्खियों में आए थे गैंगस्टर
ये कोई पहला मामला नहीं है जब गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और उसके विरोधी रोहित गोदारा गैंग के बीच कोई गैंगवार हुई हो. आए दिन हम इन दोनों गैंग के बीच गैंगवार की खबरें देखते हैं. इसके पहले अक्टूबर 2025 में भी दोनों के बीच गैंगवार हुआ था. अमेरिका के कैलिफोर्निया में लॉरेंस बिश्नोई के करीबी गैंगस्टर हरि बॉक्सर पर हुए कथित हमले का दावा रोहित गोदारा गैंग ने किया था. इस गैंगवार के बाद इनके बातचीत की ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी. इस ऑडियो में हरि बॉक्सर और आरजू बिश्नोई रोहित गोदारा से बदला लेने का दावा कर रहे थे. ऐसे ऑडियो सोशल मीडिया में  वायरल होने से दोनों गैंग के बीच गैंगवार होने की आशंका को बढ़ा रही थी हालांकि इसके बाद इंडियाना का ये मामला ही सामने आया है.

यह भी पढ़ेंः 12 राज्य, 6 गैंग… रील नहीं रियल रहमान डकैत, धुरंधर की धूम के बीच सूरत से दबोचा गया