Sonic weapon in Venezuela: वेनेजुएला पर हुए अमेरिकी हमले में सोनिक हथियारों का इस्तेमाल हुआ. ये चर्चा वेनेजुएला में मादुरो के एक करीबी सुरक्षा गार्ड और चश्मदीद के दावों के बाद उठी. व्हाइट हाउस की प्रेस सेक्रेटरी कैरोलिन लेविट ने इस वाकये को शेयर किया तो सोशल मीडिया पर भूचाल उठ गया. इंटरनेट पर दावा किया गया कि न सिर्फ अमेरिका बल्कि चीन के पास भी ऐसे घातक सोनिक हथियार हैं. दरअसल लेविट ने 3 जनवरी को वेनेजुएला में अमेरिकी ऑपरेशन ‘एब्सोल्यूट रिजॉल्व’ के एक चश्मदीद के बयान को शेयर किया उससे अनुमान लगाया जा रहा है वेनेजुएला में राष्ट्रपति मादुरो के आवास पर रेड के दौरान अमेरिकी सैनिकों ने सोनिक वेपंस यानी डायरेक्टेड-एनर्जी हथियार का इस्तेमाल किया होगा.

अधिकारिक बयान नहीं

हालांकि इन सोनिक और डायरेक्ट एनर्जी हथियारों के इस्तेमाल को लेकर अमेरिका से कोई अधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है. लेकिन इस दावे ने जरूर जोर पकड़ा कि इन्ही सीक्रेट हथियारों की वजह से ट्रंप के गिने-चुने सैनिक, चंद मिनटों में बिना किसी नुकसान के राष्ट्रपति मादुरो को उठाकर ले गए. 30 मिनटे के ऑपरेशन में वहां क्या-क्या हुआ? चश्मदीद की जुबानी आपको बताते हैं.

Add Zee News as a Preferred Source

 गार्ड के मुताबिक अमेरिकी सेना ने एक बेहद शक्तिशाली और अब तक न देखे गए हथियार का इस्तेमाल किया, जिससे वेनेजुएला के सैनिक बिना किसी प्रतिरोध के लाचार होकर फौरन जमीन पर गिर पड़े. उसने आगे बताया- ‘ऑपरेशन शुरू होते ही उनके सभी रडार सिस्टम अचानक बंद हो गए. इसके कुछ ही सेकेंड बाद उन्होंने आसमान में बड़ी संख्या में ड्रोन उड़ते देखे. वेनेजुएला के सैनिकों को समझ नहीं आया कि ऐसी हालत में क्या किया जाए.

आगे क्या हुआ?

गार्ड ने कहा, ‘यह किसी बहुत तेज आवाज या तरंग (साउंड वेब) जैसा था. लोगों को महसूस हुआ जैसे उनका सिर अंदर से फटने जा रहा हो. किसी सैनिक की नाक से खून बहने लगा तो किसी को खून की उल्टियां होने लगीं. सब बेसुध होकर जमीन पर गिर पड़े. वो नहीं जानते थे कि ऐसा कैसे हुआ ये कोई सोनिक हथियार था या कुछ और.’

वेनेजुएला की कहानी खत्म चीन ने गलवान में यही हथियार चलाया था? 

अब वेनेजुएला के उस घटनाक्रम के तार 2020 के गलवान घाटी कनेक्शन से जोड़कर देखा जा रहा है. उस समय भी दावा किया गया था कि भारत और चीन के बीच 2020 के गलवान घाटी संघर्ष चीन के सैनिकों के साथ झड़प में जिसमें 20 भारतीय शहीद शहीद हुए थे तब चीन ने ‘माइक्रोवेव’ हथियार का इस्तेमाल किया था. हालांकि ऐसे दावे उस समय खारिज कर दिए गए थे लेकिन अब वेनेजुएला पर अमेरिकी ऑपरेशन के बाद उस चर्चा ने एक बार फिर जोर पकड़ा है.