Iran Protest Poster Girl: ईरान में इन दिनों सर्दी है. यहां तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से शून्य और माइनस तक पहुंच रहा है, हालांकि इसके बावजूद ईरानी लोगों का संघर्ष और उनकी हिम्मत हारने का नाम नहीं ले रही है. भीषण ठंड में भी बच्चे-बूढ़े, जवान, पुरुष और महिलाएं सत्ता के खिलाफ प्रदर्शन कर रही हैं. सोशल मीडिया पर ईरान के प्रदर्शन से जुड़ीं कई तस्वीरों और वीडियो ने लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा है.  इनमें से एक युवती का सिगरेट से ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की तस्वीर जलाने का फोटो वायरल हो रहा है. 

ईरान प्रदर्शन की पोस्टर गर्ल 

सिगरेट से सुप्रीम लीडर की तस्वीर जलाने वाली इस युवती का नाम सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर मॉर्टिशिया एडम्स है. उसकी पोस्ट के मुताबिक वह 25 साल की है और कनाडा में रहती है. एडम्स ने बायो में खुद को रेडिकल फेमिनिस्ट बताया है. पोस्ट में उसने लिखा,’हर बार मैं सड़क पर थी. इस बार नहीं हो पाई. मुझे माफ कर दो, मां ईरान’. मॉर्टिशिया ने बताया कि वह मूल रूप से ईरान की है, हालांकि अभी वह कनाडा में रहती है. उसे साल 2019 में ईरान में हुए प्रदर्शन में गिरफ्तार किया गया था.  

ये भी पढ़ें- न जेल का डर, न मौत का खौफ…. सिगेरट जलाने के लिए खामेनेई की तस्वीर जला रहीं ईरानी महिलाएं, इंटरनेट पर वायरल हुआ ट्रेंड   

Add Zee News as a Preferred Source

बगावत का उदाहरण है तस्वीर 

मॉर्टीशिया की यह तस्वीर बगावत का उदाहरण है. इसे देखकर सुप्रीम लीडर की सत्ता भी जल-भुन गई है. ईरान में महिलाओं के लिए हिजाब पहनना अनिवार्य है. ऐसे में उसके खुले बाल क्रांति का रूप है. उसने दूसरी बगावत सुप्रीम लीडर खामेनेई की तस्वीर जलाकर की है और उस जलती तस्वीर में सिगरेट जलाकर धुएं के छल्ले उड़ाना भी ईरानी नियमों के खिलाफ बगावत का संकेत है. इस तस्वीर ने न केवल सैकड़ों ईरानी क्रांतिकारियों को प्रभावित किया है बल्कि दुनियाभर में इस लड़की का चेहरा प्रतिरोध का रूप बनकर सामने आया है. 

ये भी पढ़ें- हम झुकेंगे नहीं… ईरान में विरोध-प्रदर्शनों के बीच खामेनेई का देश को संबोधन, अमेरिका को कड़ा संदेश  

 

‘खामेनेई को नहीं मानती सुप्रीम लीडर…’

मॉर्टिशिया एडम्स अब ईरानी क्रांति का पोस्टर गर्ल बन चुकी हैं. ‘न्यूज 18′ के साथ बातचीत में उन्होंने बताया कि उन्हें सिगरेट से पोस्टर जलाने का आइडिया कहां से आया. मॉर्टीशिया ने कहा,’ यह ईरान में इंटरनेट शटडाउन से पहले की बात है. मैं ईरान के अपने दोस्तों से कहना चाहती थी कि भले ही मैं उनसे दूर हूं, लेकिन मेरा दिल, मेरी आत्मा उन लोगों के साथ है. मैं दुनिया का ध्यान ईरान की ओर आकर्षित करना चाहती थी जहां युवा लड़के-लड़कियां रिजीम की गोलियां खा रहे हैं.’ उन्होंने सुप्रीम लीडर की फोटो जलाने को लेकर किए गए सवाल का जवाब देते हुए कहा,’मैं उसे सुप्रीम लीडर नहीं कहूंगी. यह मेरे लिए अपमान की बात है. वह ईरान का तानाशाह है. ईरान में अगर आप ऐसा करते हैं तो ये गंभीर अपराध होगा. आपको मौत की सजा भी मिल सकती है.’मॉर्टिशिया ने बताया कि ईरान में महिलाएं काफी दबाव में रहती है. ऐसे में अवसर मिलते ही वे प्रदर्शन कर बागी तेवर दिखाने लगीं. ताकि पूरी दुनिया उन्हें सुन सके. अब ईरान में महिलाएं अपने मानवाधिकार वापस पाना चाहती हैं.