World News In Hindi: फिलीपींस में एक महिला इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है. वजह जानकर आप भी हंस पड़ेंगे. बताया जा रहा है कि यह महिला एक हरे रंग की मूर्ति की 4 साल से पूजा कर रही थी, जो वास्तव में वह एक एनीमेटेड कार्टून कैरेक्टर निकला. महिला की इस मासूमियत को लेकर इंटरनेट पर खूब चर्चा होने लगी है. कई लोग हंस रहे हैं तो कई उसकी मासूमियत की प्रशंसा कर रहे हैं. 

बुद्ध समझ की कार्टून कैरेक्टर की पूजा 

‘साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट’ की रिपोर्ट के मुताबिक महिला की फिलहाल पहचान नहीं की गई है. उसने एक लोकल शॉप से यह मूर्ति खरीदी थी. वह इसके गोल आकार और सौम्य स्वभाव से काफी प्रभावित थी. उसे लगा कि यह मूर्ति बौद्ध धर्म के संस्थापक बुद्ध की मूर्ति है. उसने इसे अपने घर के पूजास्थल में रखा और रोज इसकी अगरबत्ती जलाकर पूजा करने लगी. असल में यह मूर्ति एमिमेटेड कैरेक्टर श्रेक का 3D प्रिंटेड मॉडल था. 

ये भी पढ़ें- ‘मैं उन्हें सुप्रीम लीडर नहीं मानती…,’ कौन है खामेनेई की तस्वीर से सीगरेट जलाने वाली क्रांतिकारी पोस्टर गर्ल, ईरान में बगावत का बनीं चेहरा  

Add Zee News as a Preferred Source

 

श्रेक की पूजा कर रही थी महिला 

महिला की मूर्ति से पूरी आस्था तब टूटी जब उनका एक मित्र उनके घर पर आया. उसने महिला को उस मूर्ति की सच्चाई के बारे में बताया. रिपोर्ट के मुताबिक मूर्ति के बारे में पता चलने पर महिला शर्मिंदगी के बजाय जोर-जोर से हंसने लगी. सोशल मीडिया पर भी लोग इस कहानी पर तरह-तरह के रिएक्शंस देने लगे. कुछ लोग महिला की मासूमियत की सराहना भी करने लगे. महिला का कहना है कि वह श्रेक की मूर्ति की पूजा करना जारी रखेगी.  

ये भी पढ़ें- न जेल का डर, न मौत का खौफ…. सिगेरट जलाने के लिए खामेनेई की तस्वीर जला रहीं ईरानी महिलाएं, इंटरनेट पर वायरल हुआ ट्रेंड   

 

इंटरनेट पर वायरल हुई रिपोर्ट 

महिला की इस कहानी को लेकर सोशल मीडिया पर एक यूजर ने लिखा,’ ईश्वर के प्रति श्रद्धा और आस्था अंदर से आती है. अगर वह श्रेक की पूजा करती है तो क्या हुआ? महत्वपूर्ण बात यह है कि श्रद्धा सच्ची होनी चाहिए.’ वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा,’ कहानी का सार यह है कि कभी-कभी कार्टून फिल्में देखना भी जरूरी होता है. तीसरे यूजर ने लिखा,’ बौद्ध धर्म ने लंबे समय से कई स्थानीय लोक मान्यताओं के तत्वों को आत्मसात किया है, इसलिए यह आश्चर्यजनक या चौंकाने वाली बात नहीं है कि कोई श्रेक को बुद्ध के रूप में पूजता है. अगर आपके हृदय में बुद्ध हैं, तो वही बुद्ध हैं.’