Real Madrid sacked coach Xabi Alonso: दुनिया की दिग्गज फुटबॉल क्लब रियल मैड्रिड ने अपने कोच जावी अलोंसो को अचानक ही बर्खास्त कर दिया है. क्लब ने रविवार (11 जनवरी) को चीर-प्रतिद्वंद्वी बार्सिलोना से स्पेनिश सुपर कप में हार के बाद यह फैसला किया. रियल मैड्रिड ने हार के 24 घंटे से भी कम समय में इस फैसले की घोषणा की, जिससे क्लब के दिग्गज खिलाड़ी के सात महीने के कार्यकाल का अंत हो गया. ऐसी अफवाहें थीं कि अलोंसो और रियल मैड्रिड के प्रमुख खिलाड़ियों में से एक विनिसियस जूनियर के बीच संबंध तनावपूर्ण थे. इसका मुख्य कारण हेड कोच द्वारा अपने पहले सीज़न में लागू की गई रोटेशन पॉलिसी थी.
क्लब ने आधिकारिक बयान में क्या कहा?
क्लब ने एक बयान में कहा, ”रियल मैड्रिड सीएफ घोषणा करता है कि क्लब और जाबी अलोंसो के बीच आपसी सहमति से, उन्हें फर्स्ट-टीम कोच के पद से हटाने का फैसला किया गया है. जावी अलोंसो हमेशा सभी मैड्रिड प्रशंसकों के स्नेह और प्रशंसा के पात्र रहेंगे क्योंकि वह रियल मैड्रिड के दिग्गज हैं. उन्होंने हमेशा हमारे क्लब के मूल्यों का प्रतिनिधित्व किया है. रियल मैड्रिड हमेशा उनका घर रहेगा. हमारा क्लब जावी अलोंसो और उनकी पूरी टेक्निकल टीम को इस दौरान उनके काम और समर्पण के लिए धन्यवाद देता है. उनके जीवन के इस नए पड़ाव के लिए उन्हें शुभकामनाएं देता है.”
अलोंसो रियल मैड्रिड मैनेजर के तौर पर 7 महीने रहे
अलोंसो ने 1 जून को बायर लेवरकुसेन में बेहद सफल कार्यकाल के बाद औपचारिक रूप से पदभार संभाला. वहां उन्होंने 2023-24 सीजन में एक ऐतिहासिक घरेलू डबल जीता और क्लब को यूरोपा लीग फाइनल तक पहुंचाया. मैड्रिड में उनके शुरुआती दिन भी काफी अच्छे रहे. टीम को क्लब वर्ल्ड कप सेमीफाइनल तक पहुंचाने के बाद उन्होंने अपने अगले 14 मैचों में से 13 जीते. इसमें एकमात्र कमी एटलेटिको मैड्रिड से करारी हार थी.
ये भी पढ़ें: Shocking: 8 वर्ल्ड कप, 1 CWG गोल्ड मेडल… महान खिलाड़ी ने अचानक किया संन्यास का ऐलान, भारत से हार का लगा सदमा
लिवरपूल से हार के बाद गिरावट
4 नवंबर 2025 को लिवरपूल से हार के बाद फॉर्म में गिरावट आई और अगले आठ मैचों में सिर्फ दो जीत मिलीं. हालांकि, अलोंसो ने पांच मैचों की जीत की लय के साथ कुछ समय के लिए स्थिति को संभाला, लेकिन यह आखिरकार क्लब के निर्णय लेने वालों को यह समझाने में विफल रहा कि उन्हें आगे भी बनाए रखा जाना चाहिए. बार्सिलोना के खिलाफ सुपर कप फाइनल में हार ने उनकी विदाई तय कर दी.
जाबी अलोंसो की जगह कौन लेगा?
रियल मैड्रिड ने बताया है कि सेकंड-टीम मैनेजर और पूर्व डिफेंडर अल्वारो अर्बेलोआ फर्स्ट टीम का काम संभालेंगे. अर्बेलोआ तुरंत यह काम संभालेंगे और बुधवार को साइडलाइन पर मौजूद रहेंगे. रियल मैड्रिड की टीम रियल कोपा डेल रे के राउंड ऑफ 16 टाई में सेकंड-डिवीजन टीम अल्बासेटे का दौरा करेगी.
ये भी पढ़ें: IPL 2026 से ठीक पहले मिस्ट्री स्पिनर ने लिया संन्यास, KKR ने 2.4 करोड़ रुपये में लगाया था दांव
रियल के लिए खेले थे अलोंसो
44 साल के अलोंसो अपने पीछे एक मिली-जुली विरासत छोड़ गए हैं. एक खिलाड़ी के तौर पर उन्होंने 2009 और 2014 के बीच रियल मैड्रिड के लिए 236 मैच खेले. इसमें उन्होंने ला लीगा, दो कोपा डेल रे खिताब और क्लब का लंबे समय से इंतजार वाला 10वां चैंपियंस लीग खिताब जीता. उनके कोचिंग करियर की शुरुआत भी रियल मैड्रिड से ही हुई थी, जहां उन्होंने अंडर-14 टीम के साथ सफलता हासिल की. िसके बाद वह रियल सोसिएदाद बी और फिर बायर लेवरकुसेन चले गए थे.
