14 वर्षीय सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से पूरी क्रिकेट जगत में अपने नाम का डंका पीट रखा है. वैभव ने हाल ही में अंडर 19 मैचों में और विजय हजारे में धमाकेदार प्रदर्शन अपनी ओर खींचा. 15 जनवरी से अंडर 19 वर्ल्ड कप की शुरुआत हो रही है. आयुष म्हात्रे की कप्तानी में वेभव सूर्यवंशी तबाही मचाने को तैयार हैं. बता दें कि टूर्नामेंट इस बार जिम्बाब्वे और नामिबिया की मेजबानी में खेला जा रहा है. वैभव के निशाने पर इस बार कई सारे रिकॉर्ड हैं. वह जिस तरीके के फॉर्म में हैं वह भारत के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन और अफ्रीकी खिलाड़ी डेवाल्ड ब्रेविस के रिकॉर्ड को चकनाचूर कर सकते हैं.
डेवाल्ड ब्रेविस नंबर 1
वैभव बीते कुछ दिनों से बेहद ही शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं. वैभव तूफानी अंदाज में पारी की शुरुआत करने के लिए जाने जाते हैं. अंडर 19 वर्ल्ड कप के इतिहास में एक संस्करण में सबसे ज्यादा सिक्सेज लगाने का प्रचंड रिकॉर्ड दक्षिण अफ्रीका के तूफानी खिलाड़ी डेवाल्ड ब्रेविस के नाम पर है. बता दें कि ब्रेविस ने अभी तक 1 सीजन में सर्वाधिक 18 छक्के जड़ने का रिकॉर्ड कायम किया है. ऐसे में अगर वैभव इस सीजन 19 छक्के ठोक देंगे, तो वह नंबर 1 खिलाड़ी बन जाएंगे.
धवन का रिकॉर्ड
भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने साल 2004 में अंडर 19 वर्ल्ड कप के दौरान 1 सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड स्थापित किया था और उस दौरान वैभव ने 93.59 के स्ट्राइक रेट से 505 रन बनाए थे, जिसे आज तक कोई भी नहीं तोड़ पाया है. वैभव जिस अंदाज में खेलते हैं ऐसे में ये कहना गलत नहीं होगा कि वह इस प्रचंड रिकॉर्ड को बड़े ही आसानी से तोड़ सकते हैं.
वैभव का तूफान
बीते कुछ दिनों में वैभव ने बेहद ही धमाकेदार प्रदर्शन किया है. खासकर विजय हजारे ट्रॉफी में उन्होंने अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ दोहरा शतक जड़ते-जड़ते रह गए थे. उन्होंने मात्र 84 गेंदों में 190 रनों की आतिशी पारी खेल डाली . वैभव ने काफी कम समय में काफी नाम कमा लिया है. ऐसे में ये कहना गलत नहीं कि वो दिन दूर नहीं जब वह टीम इंडिया के लिए खेलते दिख जाएंगे.
ये भी पढ़ें: कौन है अशरफ हकीमी…क्या है नोरा फतेही से रिश्ता? डांसिंग क्वीन से जुड़ा नाम तो मचा बवाल
