Bangladesh Rising violence fuels fear: बांग्लादेश में अब चुनाव का समय करीब आ रहा है और हालात ऐसे हैं कि हर कोई डर के मारे जी रहा है. फरवरी 2026 में 13वीं संसदीय चुनाव होने हैं, लेकिन सड़कों पर गोलीबारी, टारगेट किलिंग और राजनीतिक दुश्मनी ने सबको हिला दिया है. लोग कह रहे हैं कि अगर ऐसे ही रहा तो वोट डालने वाला भी सोचेगा कि घर से निकलना ठीक रहेगा या नहीं. स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता, इलाके में दबदबा बनाने की लड़ाई और पुरानी रंजिशें अब हत्याओं का रूप ले रही हैं. ढाका ट्रिब्यून ने पुलिस मुख्यालय के आंकड़े छापे हैं कि पिछले साल जनवरी से नवंबर तक पूरे देश में 3,509 लोग मारे गए हैं.

2025 में 102 लोगों की जान गई
लेकिन राजनीतिक हिंसा की बात करें तो ढाका की ह्यूमन राइट्स ग्रुप ‘ऐन ओ सलिश केंद्र’ (ASK) के अनुसार 2025 में 102 लोगों की जान गई, जबकि 2023 में ये संख्या सिर्फ 45 थी.दूसरी संस्था ह्यूमन राइट्स सपोर्ट सोसाइटी (HRSS) ने 123 मौतें दर्ज कीं, जो 2023 के 96 से काफी ज्यादा है.

वोटरों और कैंडिडेट्स दोनों में डर 
सबसे ताजा मामला BNP के स्वेच्छासेवक दल के नेता अजीजुर रहमान मोसब्बिर का है. 7 जनवरी को ढाका के करवां बाजार इलाके में चाय की दुकान पर बैठे थे, तभी मोटरसाइकिल पर आए बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी और भाग गए. इसी तरह दिसंबर में रैडिकल इस्लामिस्ट लीडर शरीफ उस्मान हादी की हत्या हो गई, जो ढाका-8 सीट से इंडिपेंडेंट चुनाव लड़ने वाले थे. इन हत्याओं के बाद कई नेता अब अपने लिए गनमैन रख रहे हैं. एक उम्मीदवार सैफुल हक ने ढाका ट्रिब्यून को बताया, “हादी और मोसब्बिर की मौत ने वोटरों और कैंडिडेट्स दोनों में डर पैदा कर दिया है. सरकार और इलेक्शन कमीशन सुरक्षा देने में नाकाम हैं. अगर लॉ एंड ऑर्डर नहीं सुधरा तो ऐसे कत्ल होते रहेंगे.”

Add Zee News as a Preferred Source

डेविल हंट फेज-2 फेल
पुलिस इंस्पेक्टर जनरल बहारुल आलम ने कहा कि ऐसे अपराध रोकना बहुत मुश्किल है, लेकिन “पुलिस हर तरह के क्राइम को दबाने में जुटी है. चुनाव से पहले लॉ एंड ऑर्डर बनाए रखने के लिए ऑपरेशन डेविल हंट फेज-2 चल रहा है.” दिसंबर 13 को इंटरिम सरकार ने ये ऑपरेशन शुरू किया था ताकि अवैध हथियारों से कोई गड़बड़ न हो. पहले 24 दिनों में ही 15,009 लोग गिरफ्तार हुए और 218 बंदूकें बरामद हुईं.

यूनुस के राज में हिंसा बेकाबू
मुहम्मद यूनुस की इंटरिम सरकार के आने के बाद से ही हिंसा बढ़ी है.आम लोग अब सोच रहे हैं कि चुनाव तक क्या हालात होंगे. उम्मीदवार कह रहे हैं कि अगर सुरक्षा नहीं मिली तो कई लोग पीछे हट सकते हैं. देश में पहले से ही तनाव है, और ये हिंसा चुनाव को और मुश्किल बना रही है. सब चाहते हैं कि चुनाव शांतिपूर्ण हो, लेकिन फिलहाल माहौल बिल्कुल उल्टा है.